menu-icon
India Daily

सीएम विजय के बेटे जेसन संजय की डायरेक्टोरियल डेब्यू 'सिग्मा' की रिलीज डेट आउट, जानें कब आएगी फिल्म?

पोस्टर को देखकर लगता है कि फिल्म एक्शन, सस्पेंस और रिवेंज से भरपूर होने वाली है. पोस्टर में मुख्य अभिनेता सुंदीप किशन काफी आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं. वे डार्क वर्क स्टाइल शर्ट पहने हुए हैं, जो आधा खुला हुआ है. कंधे पर खून से सनी फावड़े को लेकर खड़े हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
सीएम विजय के बेटे जेसन संजय की डायरेक्टोरियल डेब्यू 'सिग्मा' की रिलीज डेट आउट, जानें कब आएगी फिल्म?
Courtesy: x

Sigma Movie Release Date: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के बेटे जेसन संजय अब फिल्म इंडस्ट्री में अपना डंका बजाने को तैयार हैं. उनकी पहली फिल्म 'सिग्मा' की रिलीज डेट आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है. यह फिल्म तेलुगु भाषा में बनी है और 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है.

CM विजय के बेटे की डायरेक्टोरियल डेब्यू 'सिग्मा' की रिलीज डेट आउट

फिल्म की टीम ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक नया पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा है- 'A high-stakes heist begins. #SIGMA storms into theatres on July 31st. Gear up for the ultimate quest.' 

पोस्टर को देखकर लगता है कि फिल्म एक्शन, सस्पेंस और रिवेंज से भरपूर होने वाली है. पोस्टर में मुख्य अभिनेता सुंदीप किशन काफी आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं. वे डार्क वर्क स्टाइल शर्ट पहने हुए हैं, जो आधा खुला हुआ है. कंधे पर खून से सनी फावड़े को लेकर खड़े हैं. यह लुक फिल्म में हिंसा, बदला और हाई स्टेक वाले हाईस्ट सीक्वेंस की झलक दिखाता है. दर्शक इस पोस्टर को देखकर काफी उत्साहित हैं.

जेसन संजय की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म

'सिग्मा' जेसन संजय की न सिर्फ डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है, बल्कि उन्होंने इसकी कहानी भी खुद लिखी है. फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुबास्करन ने किया है. लाइका प्रोडक्शंस पहले भी कई बड़ी फिल्में बना चुकी है, इसलिए इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उम्मीदें हैं. फिल्म की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. 

एक यूजर ने कमेंट किया- 'May this movie sigma turn into a blockbuster hit. Waiting for witnessing sigma on July 31st.' दूसरे फैंस ने जेसन को 'अन्ना' कहकर शुभकामनाएं दीं. कई लोग इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि सीएम विजय के बेटे का डायरेक्टोरियल डेब्यू कैसा रहेगा. जेसन संजय की एंट्री फिल्म इंडस्ट्री में नई ऊर्जा लेकर आई है. पिता विजय की लोकप्रियता को देखते हुए बेटे की फिल्म पर भी खास नजर रहेगी. 

'सिग्मा' एक हाई स्टेक हाईस्ट ड्रामा है, जिसमें सस्पेंस, एक्शन और तगड़े ट्विस्ट्स होने की उम्मीद है. अभी फिल्म की पूरी कास्ट और कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन पोस्टर और रिलीज डेट से ही फिल्म को लेकर क्रेज बनना शुरू हो गया है. 31 जुलाई 2026 का इंतजार अब सभी सिने प्रेमियों को है. क्या 'सिग्मा' बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी? यह तो समय ही बताएगा, लेकिन शुरुआती हाइप काफी पॉजिटिव है.