अल्फा के सेट से लीक हुई तस्वीरें, आलिया भट्ट और बॉबी देओल दिखे आमने-सामने
'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी अहम किरदारों में दिखाई देंगी. YRF की आने वाली मोस्टअवेटेड स्पाई यूनिवर्स फिल्म की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमेें दावा किया जा रहा है कि ये सेट से लीक हुई हैं.
YRF की आने वाली मोस्टअवेटेड स्पाई यूनिवर्स फिल्म, 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी अहम किरदारों में दिखाई देंगी. जानकारी के मुताबिक, बॉबी देओल फिल्म में विलेन के तौर पर नजर आएंगे. अब, 'शहाबुद्दीन अहमद (SRKian) 2.0' नाम के एक X अकाउंट ने X पर इन तीनों कलाकारों की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और दावा किया कि ये फिल्म से लीक हुई तस्वीरें हैं. तस्वीरें देख कर जहां कुछ हद तक लोग सच मान रहे हैं, वहीं दूसरे तरफ फैंस अभी भी इनपर यकीन नहीं कर पा रहे हैं.
अल्फा के सेट से लीक हुई तस्वीरें
इस अकाउंट ने पहले धुंधली तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, '#BobbyDeol- #AliaBhatt और #Sharvari की #ALPHA की शूटिंग के सेट से 2025 की पहली ऑफिशियल इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली LEAKED तस्वीरें ⚠️. #YRFSpyUniverse की अगली एक्शन फिल्म में जुलाई 2026 में LORD ALPHA का पूरा, RAW और REAL पहला लुक सामने आएगा 💯. यह 'Assassin Vs A.I' के EMPIRE CLIMAX सीन से है (sic).'
Also Read
- सुपरस्टार थलपति विजय के फैसले से तमिल सिनेमा को मिलेगा बूस्ट? CM बनते ही फिल्म इंडस्ट्री को दिया ये बड़ा तोहफा!
- 'गोविंदा बकरा है...', भरी सभा में बिगड़े पत्नी सुनीता आहूजा के बोल! वीडियो वायरल होते ही लोगों ने लगा दी क्लास
- ‘सलमान खान नहीं बन सकते…’, चुनरी चुनरी के रीमेक पर सिंगर अभिजीत ने उड़ाया वरुण धवन का मजाक!
क्या है इन वायरल फोटोज की सच्चाई?
बता दें की इन तस्वीरों की कोई विश्वसनीयता नहीं है. यह साफ नहीं है कि ये असली हैं, नकली हैं, या AI से बनाई गई तस्वीरें हैं. न तो यश राज फ़िल्म्स और न ही कलाकारों ने अब तक इन वायरल लीक हुई तस्वीरों के बारे में कोई बयान दिया है.
Alpha पहले 2025 में रिलीज होने वाली थी. लेकिन इसकी रिलीज अप्रैल 2026 तक टाल दी गई. हालांकि, इसमें एक बार फिर देरी हुई, और अब यह 10 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.