US Israel Iran War

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैंस को सौगात, फिल्म के टाइटल के साथ रिलीज हुआ नया पोस्टर

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म राका का पहला लुक सामने आया है. एटली की डायरेक्टेड इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी और इसे पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा.

X
Babli Rautela

मुंबई: अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर उनके फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है. उनकी अगली फिल्म का नाम राका रखा गया है और इसका पहला लुक भी जारी कर दिया गया है. इस फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं जिसमें दीपिका पादुकोण अहम किरदार में नजर आएंगी. अल्लू अर्जुन ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को इस फिल्म के लिए तैयार रहने का संदेश दिया.

राका का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हालांकि इस लुक में कहानी या किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह जरूर साफ है कि फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी अलग और अनोखा होने वाला है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार अल्लू अर्जुन का किरदार आधा इंसान और आधा जीव हो सकता है या किसी रूप बदलने वाले कैरेक्टर से जुड़ा हो सकता है. यही रहस्य फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है.

पैन इंडिया रिलीज से बढ़ी उम्मीदें

पुष्पा की तरह ही राका को भी पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म को तेलुगू के साथ साथ हिंदी तमिल मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा. इससे साफ है कि मेकर्स इस फिल्म को बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म की घोषणा के समय जारी वीडियो से यह संकेत मिला था कि राका एक हाई बजट और VFX से भरपूर फिल्म होगी. इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के विजुअल्स के साथ तैयार किया जा रहा है ताकि दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव मिल सके. यह फिल्म तकनीक और कहानी दोनों के मामले में खास होने वाली है.

स्टारकास्ट को लेकर सस्पेंस बरकरार

फिलहाल फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के नाम की पुष्टि हो चुकी है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में मृणाल ठाकुर, जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना के नाम भी सामने आए हैं, लेकिन अभी तक इन पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. फैंस इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.