T20 World Cup 2026

अंबानी की क्रूज पार्टी में छाईं आलिया भट्ट, तस्वीरें देख नहीं हटेंगी नजरें

Alia-Ranbir Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अंबानी की क्रूज पार्टी की गॉर्जियस फोटो शेयर की है. एक्ट्रेस फोटोज में सिंड्रेला से कम नहीं लग रही हैं. फोटो में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने  ड्रेस लेबनानी फैशन हाउस एली साब (Elie Saab's) के स्प्रिंग समर 2024 कलेक्शन में से ऑउटफिट पहनी हुई है. रणबीर ने शर्ट और काली पैंट के ऊपर मखमली मैरून जैकेट पहनी थी.

Instagram
India Daily Live

Alia Bhatt Photos: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का सेकंड प्री-वेडिंग सेरेमनी 29 मई से 1 जून 2024 को आयोजित किया गया था. कपल की प्री-वेडिंग सेरेमनी क्रूज में हुई थी. अनंत-राधिका का सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी भले ही खत्म हो गया हो लेकिन अभी भी चर्चा में बना हुआ है.  बॉलीवुड स्टार्स आए दिन क्रूज पार्टी के फोटो अपने इंस्टा पर शेयर कर रहे हैं.

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फोटो सीरिज शेयर की हैं. इस दौरान उन्होंने  'पोर्टोफिनो में पार्टी' के लिए क्या ऑउटफिट पहनी थी इस बात का खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने मंगलवार शाम को इटली इंस्टा अकाउंट पर इटली में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट  की ग्रैंड सेकंड प्री-वेडिंग सेरेमनी की एक खूबसूरत शाम की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं. 

आलिया ने की फोटो शेयर

फोटो में  एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक सेज ड्रेस, ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ कॉर्सेट टॉप और गले में सिल्क का ड्रेप पहना हुआ है. यह ड्रेस लेबनानी फैशन हाउस एली साब (Elie Saab's) के स्प्रिंग समर 2024 कलेक्शन से है. आलिया ने अपने लुक को कंपलीट करने के लिए बालों को स्लिक डू में बांधा और सिंपल ड्रॉप ईयररिंग्स कैरी किए हैं. आलिया भट्ट इन फोटो में बेहद कमाल की लग रही हैं .

एक्ट्रेस के लुक पर फैंस हुए फिदा

इसके अलावा आलिया ने अपने पति रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक फोटो भी शेयर की हैं. रणबीर कूपर ने masquerade ball के लिए मास्क पहना हुआ है. इस दौरान उन्होंने फेद शर्ट और काली पैंट के ऊपर मखमली मैरून जैकेट पहनी थी. फोटो में आलिया और  रणबीर कपूर परफेक्ट कपल लग रहे हैं. आलिया भट्ट के फोटो शेयर करते ही फैंस उनके लुक्स पर फिदा हो गए. एक फैंन ने कपल की तारीफ करते हुए लिखा, "खूबसूरत लोग". वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इंडियन वर्जन के सिंड्रेला और प्रिंस लग रहे हो."