RK के नाम की टी-शर्ट पहन एनिमल की स्क्रीनिंग में पहुंची आलिया भट्ट, आउटफिट देख लोग बोले- Copy Cat

Alia bhatt: एनिमल की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर दिखाई देने वाले हैं. फिल्म की स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट भी अपने पति को सपोर्ट करती हुई दिखाई दी.

Priya Singh

नई दिल्ली: आज हम दिसंबर के महीने में प्रवेश कर चुके हैं. ऐसे में यह साल भी अब खत्म होने की कगार में आया है. आज 1 दिसंबर है और आज दो फिल्में आपस में टकराएंगी. पहली 'एनिमल' और दूसरी 'सैम बहादुर' दोनों ही आज सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. एनिमल की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर दिखाई देने वाले हैं. फिल्म की स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट भी अपने पति को सपोर्ट करती हुई दिखाई दी.

ऐसे एक्ट्रेस ने पति को किया सपोर्ट

आलिया के इस लुक को देखकर जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ अभिनेत्री को ट्रोल भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा दीपिका पादुकोण की नकल की है. वहीं एक यूजर ने लिखा मुझे टी-शर्ट बहुत प्यारी लग रही है. वहीं एक यूजर ने लिखा आपका आउटफिट अच्छा लग रहा है बस टी-शर्ट को छोड़कर. एक यूजर ने कहा कि बहुत खूबसूरत लग रही हो. तो वहीं कुछ ने आलिया को कॉपी कैट तक बोला.

आपको बता दें कि एनिमल आज 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म में रणबीर कपूर के लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही है. हर तरफ उनकी ही बात हो रही है. वहीं रश्मिका मंदाना संग उनकी केमेस्ट्री को भी लोग पसंद कर रहे हैं.