'गौरव खन्ना नहीं कुत्ते से मिलने पर होती ज्यादा खुश...', एक बार फिर विवादों में आई आंकाक्षा चमोला; Video
बातचीत में आकांक्षा ने कहा कि उनके लिए जो व्यक्ति आया था, वह उनके एक्स-पार्टनर गौरव खन्ना थे. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपने माता-पिता के आने पर ज्यादा खुशी होती. इतना ही नहीं आकांक्षा ने यह भी कह दिया कि उनके कुत्ते के आने पर भी उन्हें गौरव से ज्यादा अच्छा लगता.
Gaurav Khanna Fans Slam Akanksha Chamola: लॉक अप: सच या साजिश के हालिया एपिसोड में आकांक्षा चमोला की एक टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है. पति गौरव खन्ना पर उनकी कही गई बात को लेकर फैंस उन्हें 'हॉरिबल पर्सन' और 'फेम डिगर' जैसे शब्दों से ट्रोल कर रहे हैं.
एक बार फिर ट्रोल हुई आकांक्षा चमोला
गुरुवार के एपिसोड में धीरज की पत्नी विनी अरोड़ा उनसे मिलने आईं. उनके जाने के बाद श्रेया कलरा और आकांक्षा चमोला के बीच बातचीत हो रही थी. श्रेया ने कहा कि उन्हें भी अपना बॉयफ्रेंड मिलने आता तो अच्छा लगता. इसी बातचीत में आकांक्षा ने कहा कि उनके लिए जो व्यक्ति आया था, वह उनके एक्स-पार्टनर गौरव खन्ना थे. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपने माता-पिता के आने पर ज्यादा खुशी होती. इतना ही नहीं आकांक्षा ने यह भी कह दिया कि उनके कुत्ते के आने पर भी उन्हें गौरव से ज्यादा अच्छा लगता.
Also Read
यह बयान सुनते ही गौरव खन्ना के फैंस भड़क गए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आकांक्षा की जमकर आलोचना हो रही है. एक यूजर ने लिखा- '#AkankshaChamola अब गौरव खन्ना का नाम लेना बंद करो. लॉक अप में वल्गर कंटेंट के अलावा तुमने कुछ दिया भी है? सिर्फ पर्सनल बातें बताने आई थीं.'
दूसरे यूजर ने लिखा- आकांक्षा, तुम बिग बॉस 19 में गौरव के लिए फेम लेने गई थीं. उनके मां-बाप हैं, कुत्ता है. उन्हें भेज देती. फेम लिया, अब ड्रामा करोगी? उन्हें नीचा दिखाओगी? खुद को कूल समझ रही हो?'
पहले सपोर्ट किया, अब ये बयान
लॉक अप के पहले एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने अपना सीक्रेट शेयर करते हुए बताया था कि गौरव खन्ना से उनका तलाक होने वाला है. यह खुलासा सबके लिए चौंकाने वाला था. गौरव खन्ना 'अनुपमा' में अपने रोल के लिए काफी लोकप्रिय हैं.