'मम्मी मुझे देखकर आंसू बहाने लगती थीं...', सैयारा में बेटे को देखकर कैसा था अहान पांडे की मां का रिएक्शन, अब एक्टर ने बताया

अहान पांडे ने मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' से धमाकेदार डेब्यू किया. अनीत पड्डा के साथ लीड रोल में नजर आए 28 साल के इस युवा एक्टर ने अपनी एक्टिंग और लुक से सबका दिल जीत लिया. फिल्म जुलाई 2025 में रिलीज हुई थी, लेकिन उसके गाने और अहान की परफॉर्मेंस आज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड के नए दिलदार अहान पांडे ने मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' से धमाकेदार डेब्यू किया. अनीत पड्डा के साथ लीड रोल में नजर आए 28 साल के इस युवा एक्टर ने अपनी एक्टिंग और लुक से सबका दिल जीत लिया. फिल्म जुलाई 2025 में रिलीज हुई थी, लेकिन उसके गाने और अहान की परफॉर्मेंस आज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दर्शक उनकी ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ करते नहीं थक रहे. 

सैयारा में बेटे को देखकर कैसा था अहान पांडे की मां का रिएक्शन

अब अहान ने अपनी मां डियान पांडे की भावुक प्रतिक्रिया के बारे में खुलकर बात की है. एक इंटरव्यू में अहान ने बताया कि फिल्म देखने के बाद उनकी मां इतनी इमोशनल हो गईं कि घर में उन्हें देखते ही रोने लगती थीं. अहान ने हंसते हुए कहा, "मम्मी हर बार मुझे देखकर आंसू बहाने लगती थीं. मैंने घर पर उन्हें अवॉइड करना शुरू कर दिया था क्योंकि यह बहुत ओवरवेल्मिंग हो रहा था. वे बार-बार कहतीं, 'मैं यकीन नहीं कर पा रही कि स्क्रीन पर वो वही लड़का है जिसे मैंने पाला है.' वे सोचती थीं कि उन्होंने कैसे नहीं जाना कि उनका बेटा इतना अच्छा एक्टिंग कर सकता है."

अहान ने आगे अपनी मां को दिलासा देते हुए बताया, "मैंने उनसे कहा कि गिल्ट फील मत करो, यह तुम्हारी गलती नहीं है. मम्मी बहुत इमोशनल और सेंसिटिव हैं. परफॉर्म करते वक्त जो पार्ट्स मेरे अंदर जिंदा हो जाते हैं, वो मुझे उनसे ही मिले हैं."

अहान ने अपनी मां डियान पांडे की तारीफ करते हुए कहा कि परिवार को उनसे बहुत कुछ सीखना चाहिए. वे बेहद रेजिलिएंट हैं और मां बनना दुनिया का सबसे थैंकलेस जॉब है. अहान बोले, "मैं इसे जॉब कहता हूं लेकिन यह किसी भी प्रोफेशन से ज्यादा मुश्किल है. मम्मी मेरी रीढ़ की हड्डी हैं. हमेशा मेरे साथ खड़ी रही हैं." 

अहान की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने उन्हें ओवरनाइट सेंसेशन बना दिया. अब वे अली अब्बास जफर की अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और इंडस्ट्री में अपनी जगह मजबूत कर रहे हैं. डियान पांडे जैसी मां का सपोर्ट हर कलाकार के लिए गर्व की बात है. अहान की इस इंटरव्यू ने फैंस को उनके परिवार के करीबी रिश्ते की एक झलक दिखाईय 'सैयारा' की सफलता के बाद अहान का सफर और भी रोमांचक होता जा रहा है. फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है.