menu-icon
India Daily

अहान पांडे का ऑल-ब्लैक गैंगस्टर लुक वायरल! शरवरी के साथ UK में फिल्माई एक्शन-रोमांटिक फिल्म

वीडियो में अहान पांडे पूरे गैंगस्टर अवतार में दिख रहे हैं. उन्होंने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है जो उनके लुक को बेहद धारदार बना रहा है. शरवरी उनके साथ नजर आ रही हैं, जो मिनी स्कर्ट और ओवरसाइज्ड शर्ट में काफी स्टाइलिश लग रही हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
अहान पांडे का ऑल-ब्लैक गैंगस्टर लुक वायरल! शरवरी के साथ UK में फिल्माई एक्शन-रोमांटिक फिल्म
Courtesy: x

Ahaan Panday Gangster Look: 'सैयारा' स्टार अहान पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 'सैयारा' से डेब्यू करने वाले अहान अब अली अब्बास जफर की अपकमिंग एक्शन-रोमांटिक फिल्म की शूटिंग में नजर आए. ब्रिटेन के यूके में फिल्माए गए एक लीक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

अहान पांडे का ऑल-ब्लैक गैंगस्टर लुक वायरल!

वीडियो में अहान पांडे पूरे गैंगस्टर अवतार में दिख रहे हैं. उन्होंने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है जो उनके लुक को बेहद धारदार बना रहा है. शरवरी उनके साथ नजर आ रही हैं, जो मिनी स्कर्ट और ओवरसाइज्ड शर्ट में काफी स्टाइलिश लग रही हैं. दोनों एक व्यस्त पब्लिक जगह पर शूटिंग कर रहे थे, जिसे देखने के लिए आसपास की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने मोबाइल पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. कुछ ही घंटों में यह क्लिप वायरल हो गया.

अहान पांडे की यह दूसरी फिल्म है. उनकी पहली फिल्म 'सैयारा' मोहित सूरी के निर्देशन में रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने अनीत पड्डा के साथ लीड रोल किया था. नई फिल्म में शरवरि फीमेल लीड के रूप में नजर आएंगी. फिल्म का ज्यादातर प्लॉट अभी गोपनीय है, लेकिन खबर है कि इसमें एक्शन और रोमांस का अच्छा मिक्स होगा.

आयश्वर्य ठाकर मुख्य खलनायक की भूमिका में

मुंबई के YRF स्टूडियो में फिल्म की 27 दिन की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है. अब UK में आउटडोर शेड्यूल चल रहा है. फिल्म में आयश्वर्य ठाकर मुख्य खलनायक की भूमिका में होंगे. 'निशांची' फिल्म से चर्चा में आए आयश्वर्य इस प्रोजेक्ट में मजबूत एंट्री मार रहे हैं.

अहान पांडे की तारीफ करते हुए अली अब्बास जफर ने कही ये बात

अली अब्बास जफर ने अहान पांडे की तारीफ करते हुए कहा- 'आज के समय में जहां सब कुछ परफॉर्मेटिव लगता है, वहां अहान अपनी परफॉर्मेंस में पुराने जमाने की ईमानदारी और सच्चाई लाते हैं. मुझे उनकी sincerity बहुत पसंद है. वे उन रोमांटिक हीरो जैसे लगते हैं जिन्हें हम बचपन से देखते आए हैं और प्यार करते हैं.

फैंस इस लीक वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. कई लोग अहान के गैंगस्टर लुक की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ शरवरी के साथ उनकी केमिस्ट्री पर चर्चा कर रहे हैं. यूके की खूबसूरत लोकेशन और बड़े स्केल की शूटिंग ने फिल्म की चर्चा और बढ़ा दी है. 

अहान पांडे इस समय अपनी दोनों फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. 'सैयारा' के बाद अब अली अब्बास जफर जैसे दमदार डायरेक्टर के साथ काम करना उनके करियर के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लीक वीडियो देखकर फैंस पहले ही इसका इंतजार करने लगे हैं.