Aditya Dhar Birthday: उरी की सर्जिकल स्ट्राइक से धुरंधर के धमाल तक, आदित्या धर ने ऐसे किया बॉक्स ऑफिस पर राज

धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उरी द सर्जिकल स्ट्राइक से करियर शुरू करने वाले आदित्य धर आज बॉलीवुड के सफल डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं. उनकी और यामी गौतम की कुल नेटवर्थ करीब 100 से 104 करोड़ बताई जाती है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: बॉलीवुड के सफल फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर आज 12 मार्च को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है. दमदार कहानी और शानदार डायरेक्शन के लिए आदित्य धर की फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है. आदित्य धर ने अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक से की थी. इस फिल्म में विक्की कौशल अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म की कहानी और देशभक्ति से भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था.

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता बन गई. फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए और आदित्य धर का नाम बॉलीवुड के सफल डायरेक्टर्स में शामिल हो गया.

पहली ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाका

आदित्य धर की पहली फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने जबरदस्त कमाई की थी. फिल्म का बजट करीब 25 से 44 करोड़ के बीच बताया जाता है. लेकिन कमाई के मामले में इस फिल्म ने उम्मीद से कहीं ज्यादा प्रदर्शन किया. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने दुनियाभर में करीब 342 से 360 करोड़ तक का कारोबार किया था. पहली ही फिल्म की इस सफलता ने आदित्य धर को बॉलीवुड में बड़ी पहचान दिला दी. इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में उनके काम की खूब चर्चा होने लगी.

ओटीटी पर भी दिखाई अपनी ताकत

उरी की सफलता के बाद आदित्य धर ने कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम किया. उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्में डायरेक्ट कीं. नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म धूमधाम और बारामूला को भी आदित्य धर ने डायरेक्ट किया. इन फिल्मों को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. धूमधाम फिल्म में यामी गौतम अहम किरदार में नजर आई थीं. वहीं बारामूला में मानव कौल ने अहम किरदार निभाया था. इन फिल्मों के जरिए आदित्य धर ने साबित किया कि वह अलग अलग तरह की कहानियों को पर्दे पर उतारने में माहिर हैं.

साल 2025 में रिलीज हुई आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की. इस फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे. फिल्म ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया. रिपोर्ट्स के अनुसार धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1350 से 1355 करोड़ की कमाई की. इतनी बड़ी कमाई के साथ यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई. इस सफलता ने आदित्य धर को बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में ला खड़ा किया.