IPL 2026 US Israel Iran War

'धुरंधर: द रिवेंज' से फिर लोगों के फेवरेट बने आदित्य धर! फिल्म बनाकर हासिल कर लिया ये नया रिकॉर्ड!

'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. पिछले हफ्ते थिएटर्स में आई इस एक्शन से भरपूर फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और दर्शकों से जबरदस्त प्यार पाया है. फिल्म की सफलता का असर अब आईएमडीबी की पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटी लिस्ट पर भी दिख रहा है.

x
Antima Pal

मुंबई: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. पिछले हफ्ते थिएटर्स में आई इस एक्शन से भरपूर फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और दर्शकों से जबरदस्त प्यार पाया है. फिल्म की सफलता का असर अब आईएमडीबी की पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटी लिस्ट पर भी दिख रहा है, जहां इस फिल्म के डायरेक्टर और कलाकार टॉप पर छाए हुए हैं.

सबसे ऊपर डायरेक्टर आदित्य धर का नाम

आईएमडीबी की इस हफ्ते की पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटी लिस्ट में सबसे ऊपर डायरेक्टर आदित्य धर का नाम है. वे पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. फिल्म के कलाकार भी लिस्ट में ऊंचे स्थान पर हैं. सारा अर्जुन दूसरे स्थान पर हैं, जबकि रणवीर सिंह तीसरे नंबर पर काबिज हैं. इसके अलावा उदयबीर संधू 7वें, अर्जुन रामपाल 9वें, सौम्या तंडन 10वें, गौरव गेरा 12वें, दानिश इकबाल 13वें और राकेश बेदी 20वें स्थान पर हैं. 

'धुरंधर' के एक्टर अक्षय खन्ना भी 16वें पोजीशन पर

पहली फिल्म 'धुरंधर' के एक्टर अक्षय खन्ना भी 16वें पोजीशन पर हैं. फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे पर इसने करोड़ों की कमाई की, जो कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. दर्शकों और सेलिब्रिटीज़ दोनों ने फिल्म की तारीफ की है. 

'अस्पिरेंट्स' के तीसरे सीजन के साथ जुड़े जतिन गोस्वामी 14वें नंबर पर

फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस और परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है. आदित्य धर ने निर्देशन में एक बार फिर कमाल दिखाया है, जिसकी वजह से वे आईएमडीबी लिस्ट में टॉप पर हैं. इस लिस्ट में अन्य नाम भी हैं, जैसे अनास्वरा राजन 6वें स्थान पर हैं, क्योंकि उनकी फिल्म 'विद लव' हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है. वहीं 'अस्पिरेंट्स' के तीसरे सीजन के साथ जुड़े जतिन गोस्वामी 14वें नंबर पर हैं.

आईएमडीबी की पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटी फीचर सिर्फ एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर उपलब्ध है. यह लिस्ट हर हफ्ते अपडेट होती है और दुनिया भर में आईएमडीबी की 200 मिलियन से ज्यादा मंथली विजिट्स के आधार पर बनती है. इससे फैंस ट्रेंडिंग सेलिब्रिटीज़ को फॉलो कर सकते हैं और नए टैलेंट को डिस्कवर कर सकते हैं.

'धुरंधर: द रिवेंज' की इस सफलता से साफ है कि अदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने एक बार फिर बॉलीवुड में धमाल मचा दिया है. फिल्म न सिर्फ कमर्शियल हिट है, बल्कि क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों का दिल जीत रही है. आने वाले दिनों में इसकी कमाई और भी बढ़ने की उम्मीद है.