Weather IMD

कभी लुक्स के लिए रिजेक्ट हुई थी एक्ट्रेस, फिर 30 करोड़ के बजट में दी 300 करोड़ी फिल्म; वसूली थी इतनी फीस

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं जो करोड़ों के बजट में तैयार होती हैं लेकिन उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाती. वहीं दूसरे तरफ 30 करोड़ के बजट में तैयार 'द केरल स्टोरी' ने 300 करोड़ का कलेक्शन करके इस चीज को नकार दिया है.

IMDb
Babli Rautela

मुंबई: बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं जो कम बजट के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच देती हैं. उनसे भी कम वह एक्टेसेस हैं जो बिना गॉडफादर के इंडस्ट्री में कदम रखती हैं और अपनी अनोखी पहचान बना लेती हैं. आज अदा शर्मा के जन्मदिन पर हम उनकी 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक की बात कर रहे हैं. इस फिल्म में अदा शर्मा ने अपने किरदार से कहानी में जान डाल दी थी. इस एक फिल्म ने अदा को रातों रातों टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शूमार कर दिया. हम बात कर रहे हैं अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' की, जिसने रिलीज होने से पहले ही हर जगह विवाद खड़े कर दिए थे. रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की थी. देखा जाए तो ये कहना गलत नहीं होगा कि ​​यह फिल्म अदा शर्मा के लिए एक गेम-चेंजर साबित हुई,

30 करोड़ में बनी फिल्म ने कमाए 300 करोड़

कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने पहले ही दिन 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग की थी. इसने अपने दूसरे हफ्ते से पहले ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और अपने दूसरे रविवार को एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया. अदा शर्मा की इस फिल्म ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को भी पीछे छोड़ दिया, जो उसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 

आकड़ों पर नजर डाले तो, फिल्म का दुनिया भर में कुल कलेक्शन 303.97 करोड़ रुपये रहा है जबकि इसका बजट सिर्फ 30 करोड़ रुपये था. इस तरह यह 2023 की नौवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. 'द केरल स्टोरी' की सफलता ने अदा शर्मा को फिमेल लीड रोल फिल्म के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस बना दिया. इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 1 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की थी.

द केरल स्टोरी के बारे में

सुदीप्तो सेन की डायरेक्टेड, 'द केरल स्टोरी' की कहानी तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसमें शालिनी जिसका किरदार अदा शर्मा ने निभाया था, निमरा  और गीतांजलि शामिल हैं. ये तीनों लड़कियां अपनी रूममेट आसिफा के जाल में फंस जाती हैं. आसिफा उन्हें बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन करवा देती है. अदा शर्मा ने शालिनी का किरदार निभाया है, जिसका धर्म परिवर्तन करके उसे इस्लाम कबूल करवाया जाता है और फिर उसे 'इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया' (ISIS) भेज दिया जाता है. इसके बाद फिल्म उस पूरे जाल को दिखाती है जिसमें वह फंस जाती है और एक आतंकवादी संगठन से जुड़ जाती है, जिसके कारण उसे अफगानिस्तान में जेल जाना पड़ता है.