Kangana Ranaut: कई बॉलीवुड हस्तियां कर रही डार्क वेब का इस्तेमाल, कंगना रनौत ने सरकार से की कर्रवाई की मांग
Kangana Ranaut: कंगना ने अभी हाल ही में एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि कई ऐसी बॉलीवुड हस्तियां है जो कि व्हाट्सएप जैसे लोगों के संचार ऐप को हैक करने के लिए डार्क वेब का उपयोग करती हैं.
नई दिल्ली: बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. वह अक्सर अपने बेबाक अंदाज के कारण चर्चा में आ ही जाती हैं. कगंना रनौत का नाम उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है जो कि हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं.
कंगना ने अभी हाल ही में एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि कई ऐसी बॉलीवुड हस्तियां है जो कि व्हाट्सएप जैसे लोगों के संचार ऐप को हैक करने के लिए डार्क वेब का उपयोग करती हैं.
कार्रवाई को लेकर कंगना ने कही ये बात
कंगना ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि कैसे फोन नंबरों के साथ-साथ लोगों के रजिस्टर नाम, जिसने उन नंबरों को खरीदा. उनको जब आप कॉल करेंगे तो उनको सब दिखेगा. उन्होंने सरकार के इस काम की तारीफ की और लिखा, 'यह बहुत अच्छा काम किया है'. उन्होंने केंद्र से डार्क वेब के बारे में भी कुछ करने को कहा.
Also Read
एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
कंगना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा 'बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों को इनकी आदत हो गई है, वह वहां से अवैध सामान ले रहे हैं, साथ ही व्हाट्सएप और मेल जैसे सभी के प्लेटफॉर्म को हैक भी कर रहे हैं. अगर इन पर कार्रवाई होती है तो इसमें कई बड़े और लोकप्रिय नाम सामने आएंगे.'
वहीं इससे पहले कंगना ने हाल ही में अभिनेत्री और लेखक ट्विंकल खन्ना को आड़े हाथ लिया था. कंगना ने उनका एक वीडियो शेयर कर उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई थी. ट्विंकल खन्ना ने पुरुषों की तुलना पॉलीथीन बैग से की थी जिसके बाद कंगना ने उन पर अपना गुस्सा जाहिर किया था.