menu-icon
India Daily

Sahil Khan Arrested: महादेव ऐप केस में साहिल खान गिरफ्तार, और किन सितारों पर आने वाली है आफत? पढ़ें लिस्ट

एक्टर साहिल खान मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. एक्टर को महादेव सट्टेबाजी App मामले में हिरासत में लिया गया है.

India Daily Live
Sahil Khan Arrested: महादेव ऐप केस में साहिल खान गिरफ्तार, और किन सितारों पर आने वाली है आफत? पढ़ें लिस्ट

नई दिल्ली: एक्टर साहिल खान मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. एक्टर को महादेव सट्टेबाजी App मामले में हिरासत में लिया गया है. ये बड़ा कदम मुंबई पुलिस एसआईटी की तरफ से उठाया गया है. दरअसल, खान द लायन बुक ऐप नाम का एक सट्टेबाजी ऐप है जिससे साहिल खान जुड़े हुए थे. द लायन बुक ऐप महादेव सट्टेबाजी ऐप का ही हिस्सा है. इस मामले में एसआईटी ने साहिल खान से पूछताछ की थी जिसके बाद उन्हें अरेस्ट किया गया था. साहिल खान अपनी जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे लेकिन उनकी जमानत वाली याचिका खारिज कर दी गई.

आपको बता दें कि महादेव बुक बेटिंग मामले में साहिल खान के अलावा कई और सितारों का नाम सामने आ चुका है जिसमें कईयों से पूछताछ भी हो चुकी है तो वहीं कुछ से पूछताछ होनी बाकी है. साहिल खान की बात करें तो इन पर द लायन बुक ऐप को प्रमोट करने का आरोप है. पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है और वो इस केस के पीछे का सारा सच लाने में जुटी हुई है.

style और excuse me जैसी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाने वाले साहिल खान भले ही अब इंडस्ट्री से दूर है लेकिन एक समय था जब लोग उनकी फिटनेस के मुरीद थे. इसी कारण साहिल ने एक्टिंग छोड़ फिटनेस में अपना करियर बनाया. साहिल खान की एक न्यूट्रिशियन कंपनी भी है जिसका नाम साहिल Divine Nutrition है जो कि फिटनेस सप्लिमेंट्स देते हैं.