menu-icon
India Daily

Aamir Khan: 25 साल पहले जहां हुई थी 'लगान' की शूटिंग, उस गांव में फिर क्यों लौट रहे आमिर खान? जानें

शुक्रवार को आमिर ने अपनी नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' की खास स्क्रीनिंग के लिए इस गांव का दौरा किया. यह स्क्रीनिंग आमिर की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत वे सिनेमा को देश के हर कोने, खासकर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाना चाहते हैं.'लगान' की शूटिंग साल 2000 में कुनारिया गांव में हुई थी, जिसने फिल्म में चंपानेर गांव का किरदार निभाया.

antima
Edited By: Antima Pal
Aamir Khan: 25 साल पहले जहां हुई थी 'लगान' की शूटिंग, उस गांव में फिर क्यों लौट रहे आमिर खान? जानें
Courtesy: social media

Aamir Khan Visit Bhuj Village: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है. 25 साल बाद आमिर उस गांव में लौटे हैं, जहां उनकी ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'लगान' की शूटिंग हुई थी. यह गांव है गुजरात के भुज के पास स्थित 'कुनारिया.'

25 साल पहले जहां हुई थी 'लगान' की शूटिंग

शुक्रवार को आमिर ने अपनी नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' की खास स्क्रीनिंग के लिए इस गांव का दौरा किया. यह स्क्रीनिंग आमिर की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत वे सिनेमा को देश के हर कोने, खासकर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाना चाहते हैं.'लगान' की शूटिंग साल 2000 में कुनारिया गांव में हुई थी, जिसने फिल्म में चंपानेर गांव का किरदार निभाया. इस फिल्म ने न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनियाभर में तारीफ बटोरी और ऑस्कर तक का सफर तय किया.

अब ढाई दशक बाद आमिर इस गांव में अपनी नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' लेकर पहुंचे. यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब यूट्यूब पर 'आमिर खान टॉकीज' चैनल पर 100 रुपये में पे-पर-व्यू मॉडल के तहत उपलब्ध है. आमिर इसे 'जनता का थिएटर' कहते हैं, ताकि सिनेमा हर किसी तक पहुंचे.

स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा है 'सितारे जमीन पर'

'सितारे जमीन पर' एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा है, जो 2007 की फिल्म 'तारे जमीन पर' की थीम को आगे बढ़ाती है. इसमें आमिर एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं, जो न्यूरोडायवर्जेंट खिलाड़ियों की टीम को ट्रेनिंग देता है. फिल्म में जेनेलिया डिसूजा और 10 नए चेहरे भी हैं. इसकी कहानी हंसी, प्यार और प्रेरणा से भरी है, जो दर्शकों का दिल छू रही है.