आमिर खान की तीसरी शादी के बाद मचा बवाल! मौलवी ने गैर-मुस्लिम से तीसरी शादी को बताया 'हराम'; जारी किया फतवा

गौरी स्प्राट से तीसरी शादी के बाद आमिर खान एक नए विवाद में घिर गए हैं. मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती ने उनकी शादी को शरिया के खिलाफ बताते हुए आपत्ति जताई है. जानिए पूरा मामला और अब तक क्या क्या सामने आया है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्राट से शादी करने के कुछ ही दिनों बाद अब उनकी शादी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना इब्राहिम हुसैन ने इस शादी पर आपत्ति जताते हुए इसे शरिया के नियमों के खिलाफ बताया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर अलग अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिल रही हैं.

शरिया का हवाला देकर शादी पर उठाए सवाल

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मौलाना इब्राहिम हुसैन का कहना है कि इस्लामी नियमों के मुताबिक एक मुस्लिम पुरुष किसी गैर मुस्लिम महिला से विवाह तब तक नहीं कर सकता जब तक वह इस्लाम स्वीकार न कर ले. उनका दावा है कि इसी वजह से आमिर खान और गौरी स्प्राट की शादी शरिया के अनुसार सही नहीं मानी जा सकती. इस बयान के बाद आमिर खान की शादी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है.


वायरल वीडियो से बढ़ी बहस

इस पूरे मामले के बीच मौलाना इब्राहिम हुसैन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि मुस्लिम पुरुषों के लिए गैर मुस्लिम महिला से शादी करना हराम माना गया है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति ऐसे विवाह को गलत नहीं मानता तो उसे अपने कर्मों का जवाब अल्लाह के सामने देना होगा. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है.

कई शादियों को लेकर भी दी प्रतिक्रिया

मौलाना ने केवल अंतरधार्मिक विवाह पर ही नहीं बल्कि बार बार शादी और तलाक के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी. उनका कहना है कि यदि कोई व्यक्ति वैवाहिक जिम्मेदारियों को सही तरीके से नहीं निभा सकता तो उसे दूसरी या तीसरी शादी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि विवाह एक जिम्मेदारी है और इसे पूरी गंभीरता के साथ निभाया जाना चाहिए.

आमिर खान की रही है तीन शादियां

आमिर खान ने पहली शादी वर्ष 1986 में रीना दत्ता से की थी. इस शादी से उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं. करीब सोलह साल साथ रहने के बाद दोनों ने वर्ष 2002 में अलग होने का फैसला लिया. इसके बाद वर्ष 2005 में आमिर खान ने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की. दोनों की मुलाकात फिल्म लगान के दौरान हुई थी. इस रिश्ते से उनका बेटा आजाद राव खान है जिसका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ. वर्ष 2021 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी लेकिन उन्होंने साफ कहा था कि बेटे की परवरिश और अपने पेशेवर काम में वे साथ बने रहेंगे.