किस हाल में हैं सलमान खान के पिता सलीम खान? आमिर खान ने दिया हेल्थ अपडेट, बोलें- 'हम सब दुआ कर रहे हैं...'
आमिर खान ने हाल ही में एक इवेंट में सलीम खान की सेहत को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि वह ICU में हैं और परिवार के मुताबिक उनकी हालत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है.
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की तबीयत को लेकर फैंस में चिंता बनी हुई है. उन्हें 17 फरवरी 2026 को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह अभी भी अस्पताल में हैं और ICU में उनका इलाज चल रहा है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान आमिर खान ने उनकी सेहत को लेकर जानकारी साझा की. आमिर ने बताया कि वह सलीम साहब से मिलने अस्पताल गए थे.
आमिर खान ने कहा कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो सलीम खान ICU में थे. इस वजह से वह उनसे सीधे मुलाकात नहीं कर सके. हालांकि वह उनके परिवार के साथ बैठे और उनका हाल जाना. उन्होंने कहा कि परिवार के मुताबिक हर दिन उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. आमिर ने यह भी कहा कि पूरा फिल्म इंडस्ट्री और परिवार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है. आमिर के शब्दों में साफ झलक रहा था कि वह सलीम खान को लेकर भावुक हैं और उनकी सेहत को लेकर आशान्वित भी.
कैसी है सलीन खान की तबियत?
अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि सलीम खान की जांच की गई और एक छोटा सा प्रोसीजर किया गया. डॉक्टर के अनुसार यह प्रोसीजर एक न्यूरोसर्जन द्वारा किया गया और सफल रहा. उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गई. डॉक्टर ने यह भी कहा कि उम्र एक महत्वपूर्ण पहलू है, लेकिन फिलहाल वह अच्छा कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से भी हटाने की तैयारी की गई थी.
अस्पताल पहुंचा खान परिवार
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही पूरा खान परिवार अस्पताल पहुंच गया था. उनके बेटे सलमान खान भी तुरंत वहां पहुंचे. परिवार लगातार अस्पताल में मौजूद है और डॉक्टरों से नियमित अपडेट ले रहा है. परिवार के करीबी लोग भी उनसे मिलने पहुंच रहे हैं. फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
सलीम खान भारतीय सिनेमा के सम्मानित लेखकों में से एक रहे हैं. उन्होंने कई यादगार फिल्मों की कहानी लिखी है. उनके योगदान को इंडस्ट्री कभी नहीं भूल सकती. ऐसे में उनकी सेहत को लेकर फिल्म जगत के कई सितारे चिंतित हैं. आमिर खान का बयान सामने आने के बाद फैंस को थोड़ी राहत जरूर मिली है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है.
और पढ़ें
- करण कुंद्रा के टैटू ने मचाई हलचल! क्या सच में सीने पर गुदवाया तेजस्वी के लिए परमानेंट टैटू? क्या है पूरा सच
- बिना शोर शराबे के होगी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी, दिखावा नहीं सिर्फ सादगी से करेंगे नहीं जीवन की शुरुआत
- 'द केरल स्टोरी 2' पर राजनीति शुरू, दिल्ली के इवेंट में पेश की गईं 30 महिलाएं; कांग्रेस बोली- 'इनमें से एक भी केरल से नहीं