60 की उम्र में आमिर खान ने कर ली गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग सगाई? गिफ्ट की बेशकीमती डायमंड रिंग! जानें क्या है सच

आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को एक खूबसूरत हल्के नीले रंग की रिंग पहने देखा गया. इस रिंग को देखकर फैन्स ने तुरंत कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या आमिर ने 60 की उम्र में गौरी से सगाई कर ली है?

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को एक खूबसूरत हल्के नीले रंग की रिंग पहने देखा गया. इस रिंग को देखकर फैन्स ने तुरंत कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या आमिर ने 60 की उम्र में गौरी से सगाई कर ली है? कुछ तस्वीरों में दोनों की उंगलियों में चमकती रिंग्स को देखकर लोग तीसरी शादी की बातें करने लगे. लेकिन ये अफवाहें सिर्फ अफवाहें ही हैं.

60 की उम्र में आमिर खान ने कर ली गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग सगाई?

दरअसल आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के लिए दो बेहद खास जेमस्टोन रिंग्स बनवाई हैं. ये रिंग्स अभी लॉन्च न होने वाले लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड QWEEN से तैयार कराई गई हैं. आमिर इस ब्रांड में इन्वेस्टर भी हैं, लेकिन ये गिफ्ट पूरी तरह पर्सनल है. पहली रिंग में ब्राजील से लाया गया रेयर एक्वामरीन (नीला पत्थर) है, जिसके चारों तरफ 40 नैचुरल डायमंड्स लगे हैं.

131 कारीगरों ने मिलकर बनाई रिंग

इस रिंग को बनाने में 363 घंटे और 131 कारीगरों का समय लगा. दूसरी रिंग में मेडागास्कर का हाई क्वालिटी रूबी (लाल पत्थर) है, जिसे बनाने में 812 घंटे से ज्यादा समय लगा. कुल मिलाकर इन दोनों रिंग्स पर 1000 घंटे से अधिक मेहनत हुई है. आमिर ने एक की बजाय दो रिंग्स इसलिए चुनीं क्योंकि उनका मानना है कि प्यार एक ही एहसास से नहीं समझा जा सकता. एक्वामरीन क्लैरिटी और इमोशनल डेप्थ को दिखाता है, जबकि रूबी पैशन और लॉन्ग लास्टिंग डिवोशन का प्रतीक है.

60वें जन्मदिन पर आमिर ने मीडिया के सामने किया था गौरी को इंट्रोड्यूस

गौरी हाल ही में एक इवेंट में नीली रिंग पहने नजर आईं, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. आमिर खान रोमांस के मामले में अभी भी युवा दिल रखते हैं. उन्होंने गौरी से 25 साल पहले मुलाकात की थी, लेकिन फिर कनेक्शन टूट गया. करीब डेढ़-दो साल पहले दोनों फिर मिले और रिश्ता आगे बढ़ा. पिछले साल आमिर के 60वें जन्मदिन पर उन्होंने गौरी को मीडिया के सामने इंट्रोड्यूस किया था. आमिर कह चुके हैं कि दिल से वे गौरी से पहले ही शादी कर चुके हैं. दोनों अब साथ रह भी रहे हैं, लेकिन अभी कोई फॉर्मल शादी या सगाई की प्लानिंग नहीं है.