menu-icon
India Daily

आमिर की बेटी की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आज, 2500 से ज्यादा मेहमान होंगे शामिल, 9 राज्यों के व्यंजनों का मिलेगा स्वाद

आमिर खान की बेटी आयरा ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ उदयपुर में शादी कर ली. आज यानी 13 जनवरी को मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी बेटी और दामाद के लिए वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करेंगे.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
आमिर की बेटी की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आज, 2500 से ज्यादा मेहमान होंगे शामिल, 9 राज्यों के व्यंजनों का मिलेगा स्वाद

हाइलाइट्स

  • आमिर खान की बेटी आयरा की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आज
  • 2500 से ज्यादा मेहमान होंगे शामिल

आमिर खान की बेटी आयरा ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ उदयपुर में शादी कर ली. उदयपुर में 6 से 10 जनवरी तक उनकी शादी का कार्यक्रम चला. इससे पहले कपल ने 3 जनवरी को मुंबई में अपनी शादी रजिस्टर कराई थी. आज यानी 13 जनवरी को मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी बेटी और दामाद के लिए वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करेंगे. खबरों की मानें तो आमिर की बेटी के रिसेप्शन में बॉलीवुड, बिजनेस, खेल और राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.

aaa
Aamir Khan daughter Ira Wedding Reception

मुंबई के फेमस जिओ वर्ल्ड सेंटर में होगा यह ग्रैंड फंक्शन, ये हस्तियां होंगी शामिल
आमिर की बेटी आयरा का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के प्रसिद्ध जियो वर्ल्ड सेंटर में शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस कार्यक्रम में शाहरुख खान, सलमान खान, अंबानी परिवार, भट्ट परिवार, देओल परिवार के अलावा कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक इस रिसेप्शन में 2500 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है.

AAMIR KHAN1
Aamir Khan daughter Ira Wedding Reception

खाने में शामिल होंगे 9 राज्यों के लज़ीज पकवान
बात आमिर की बेटी के रिसेप्शन की हो और मेन्यू की बात न हो भला ये कैसे हो सकता है.  आमिर ने अपने मेहमानों के खाने के लिए एक विशाल और विशेष मेन्यू रखा है. मेहमानों के इस ग्रैंड पार्टी में 9 अलग-अलग राज्यों के लज़ीज व्यंजनों का जायका लेने को मिलेगा.

मेन्यू में गुजराती मेन्यू के अलावा मुख्य रूप से लखनवी और महाराष्ट्रियन मेन्यू को भी शामिल किया गया है. आमिर ने सभी से इस रिसेप्शन में शामिल होने और उनकी बेटी और दामाद को अपना आशीर्वाद देने का आग्रह किया है.

 

ira

Aamir Khan daughter Ira Wedding Reception