menu-icon
India Daily

69th National Film Awards: 'RRR', 'द कश्मीर फाइल्स', 'पुष्पा' पर हुई अवॉर्ड्स की बारिश, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

69th National Film Awards 2023: गुरुवार शाम 5 बजे 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
69th National Film Awards: 'RRR', 'द कश्मीर फाइल्स', 'पुष्पा' पर हुई अवॉर्ड्स की बारिश, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: गुरुवार शाम 5 बजे 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई. अल्लु अर्जुन को फिल्म पुष्पा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया.

जानें किसने जीता कौन सा अवॉर्ड

वहीं, फिल्म गंगूबाई काठियाबाड़ी और मिमी के लिए आलिया भट्ट और कृति सेनन को संयुक्त रूप से  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों का पुरस्कार मिला.

रॉकिट्री: द नाम्बी इफेक्ट फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

वहीं 'द कश्मीर फाइल्स' को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिये नरगिस दत्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

द कश्मीर फाइल्स के लिए पल्लवी जोशी, मिमि फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

संजय लीला भंसाली को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ संपादक चुना गया. उन्होंने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया था.

फिल्म पुष्पा के लिए देवी श्री प्रसाद को सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक डायरेक्टर चुना गया.

आरआरआर फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ डायरेक्शन, सिनेमैटोग्राफी और स्पेशल इफेक्ट का पुरष्कार जीता.

सरदार उधम सिंह को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म चुना गया. वहीं छेलो को सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म चुना गया.

बेस्ट नॉन फिचर फिल्म- एक था गांव

बेस्ट आर्ट्स फिल्म-  टी. एन. कृष्णन बॉ स्ट्रिंग्स टू डिवाइन

बेस्ट साइंस एंड टेक्नोलॉजी फिल्म- ईथोस ऑफ डार्कनेस

बेस्ट एनिमेशन फिल्म- कंदित्तुंडु

बेस्ट फीचर फिल्म- रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट (हिंदी)

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: गुजराती फिल्म लास्ट फिल्म शो (छैलो शो) के लिए भाविन रबारी को दिया गया.

List of Winners of 69th National Film Awards
 

साल 1954 में हुई थी इन पुरस्कारों की शुरुआत

बता दें कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को बहुत ही प्रतिष्ठित पुरस्कार माना  जाता है. इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल की जाती है. साल 1954 में पहली बार इन पुरस्कारों की घोषणा की गई थी. उस समय इन पुरस्कारों को  ‘State Awards’ के नाम से जाना जाता था. उस समय केवल बेस्ट फिल्म कैटेगिरी में ही यह पुरस्कार मिलता था. अन्य श्रेणियों में इस पुरस्कार को देने की शुरुआत 1967 में हुई.

फिल्म रात और दिन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार पाने वाली नरगिस दत्त पहली अभिनेत्री थीं.  वहीं, उसी साल एंटनी फिरंगी और चिड़ियाखाना फिल्म के लिए  उत्तम कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

यह भी पढ़ें: OTT पर रिलीज हुई 'सत्यप्रेम की कथा', जानें कब और कहां देख सकते हैं कार्तिक-कियारा की ये फिल्म