'21 साल से कर रहीं एक्टिंग, अनन्या पांडे भी एक्टिंग में इनसे बेहतर,' पुराने क्लिप पर जमकर ट्रोल हो रहीं कटरीना कैफ
बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स अपनी एक्टिंग को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं तो कुछ अपनी सुंदरता को लेकर, कटरीना को एक्टिंग करते हुए 21 साल हो गए हैं और ऐसे में यूजर्स उनकी एक्टिंग को लेकर अपनी राय रख रहे हैं. जहां एक तरफ कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने उनका सपोर्ट किया.
बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स अपनी एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कुछ अपनी खूबसूरती को लेकर लाइमलाइट बटोरते हैं. बॉलीवुड की बेहतरीन कलाकार कटरीना कैफ जो कि काफी सालों से बड़े पर्दे पर राज कर रही हैं. इनको लोग बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं. हालांकि, एक्टिंग की बात की जाए तो कटरीना ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास फिल्में नहीं दी है लेकिन फिर भी इनकी फैन फॉलोइंग में आपको कोई कमी नहीं दिखेगी.
अब इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि फिल्म 'बार-बार देखो' का एक क्लिप है. इस फिल्म में कटरीना कैफ के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं. इस क्लिप में कटरीना कैफ रोती हुई नजर आ रही हैं और उन्होंने लाल साड़ी और लाल बिंदी लगा रखी है. वीडियो में लिखा है कि कटरीना को 21 साल इस इंडस्ट्री में हो गए हैं.
Also Read
यूजर्स ने कही ये बात
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- अनन्या पांडे इससे अच्छी एक्टर है. अब इस वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सही बोल रहे हो भाई. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा मुझे कुछ नहीं बोलना है. तीसरे यूजर ने लिखा मुझे तो दोनों ही बेकार लगती हैं.
हालांकि, वहीं कुछ ने कटरीना का पक्ष रखते हुए कहा कि वो अच्छी एक्टर हैं और उन्होंने खुद पर काफी सुधार किया है. एक यूजर ने लिखा- कटरीना ने अपनी हिंदी में काफी काम किया है और अब यह पहली से बेहतरीन एक्टर हैं. वहीं एक ने लिखा कि कटरीना कैफ खुद पर मेहनत करती हैं लेकिन कटरीना कैफ नहीं.
कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो अदाकारा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है जिसमें टाइगर, मैरी क्रिसमस, बार-बार देखो, सूर्यवंशी, फैंटम जैसी शानदार फिल्में की है.