120 Bahadur Teaser 2 OUT: रेजांग ला के 120 बहादुरों की अमर गाथा, टीजर-2 ने जीता दर्शकों का दिल
120 Bahadur Teaser 2 OUT: देशभक्ति और बलिदान की दास्तान कहे जाने वाले 1962 के भारत-चीन युद्ध की रेजांग ला की लड़ाई अब रूपहले पर्दे पर जीवंत होने जा रही है.
120 Bahadur Teaser 2 OUT: देशभक्ति और बलिदान की दास्तान कहे जाने वाले 1962 के भारत-चीन युद्ध की रेजांग ला की लड़ाई अब रूपहले पर्दे पर जीवंत होने जा रही है. फिल्म “120 बहादुर” का दूसरा टीज़र 28 सितंबर 2025 को लता मंगेशकर की जयंती पर जारी किया गया. इस टीज़र ने हर भारतीय के दिल में गर्व और भावुकता की लहर दौड़ा दी है.
30 डिग्री की हाड़ कंपा देने वाली ठंड
रेजांग ला की लड़ाई भारतीय सैन्य इतिहास का ऐसा अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. 13वीं कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 जवानों ने -30 डिग्री की हाड़ कंपा देने वाली ठंड में 3,000 से अधिक चीनी सैनिकों का सामना किया था. मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में इन वीरों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मन के लगभग 1,300 सैनिकों को ढेर कर दिया. हालांकि, इस दौरान 114 भारतीय जवान शहीद हुए, लेकिन उनका शौर्य इतिहास में अमर हो गया.
Also Read
- वेकेशन के लिए बेस्ट हैं मौनी रॉय के ये बिकिनी लुक्स, बढ़ जाएगी दिल की धड़कन
- Ranbir Kapoor Birthday: 43वें जन्मदिन पर रणबीर कपूर ने ऐसे कहा फैंस को शुक्रिया, वीडियो में देखें कैसे राहा ने चुराई पिता की लाइमलाइट!
- Ankita Lokhande Pregnant: क्या सच में प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे? सोशल मीडिया पर पोस्ट से दी फैंस को खुशखबरी!
टीजर-2 में लता मंगेशकर के अमर गीत “ऐ मेरे वतन के लोगों” की धुन पृष्ठभूमि में गूंजती है. बर्फ से ढके पहाड़, गोलियों की गड़गड़ाहट और सैनिकों का अदम्य साहस दर्शकों को उस दौर में ले जाता है. निर्देशक रजनीश “राजी” घई ने युद्ध के दृश्यों को इतनी बारीकी से रचा है कि लगता है जैसे इतिहास फिर से सामने जीवित हो उठा हो.
बड़े पर्दे पर लौट रहे फरहान
यह टीजर अगस्त में जारी हुए पहले टीज़र का विस्तार है, जिसमें फरहान अख्तर का दमदार संवाद “हम पीछे नहीं हटेंगे” गूंजा था. नए टीज़र में सैनिकों के दैनिक संघर्ष, उनके भाईचारे और त्याग पर ज्यादा फोकस किया गया है. फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे.
चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे फरहान ने न केवल शारीरिक परिवर्तन किया है, बल्कि इस किरदार की भावनात्मक गहराई को भी पूरी शिद्दत से जिया है. उनके साथ राशि खन्ना शैतान सिंह की पत्नी शगुन कंवर सिंह की भूमिका निभा रही हैं. विवान भटेना, अंकित सिवाच और एजाज खान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे.
120 वीर जवानों को श्रद्धांजलि
निर्माता रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने इस फिल्म को आईमैक्स फॉर्मेट में बनाया है, ताकि दर्शक युद्ध के मैदान की गहराई और तीव्रता को महसूस कर सकें. फिल्म “120 बहादुर” 21 नवंबर 2025 को रिलीज होगी, यानी रेज़ांग ला युद्ध की 63वीं वर्षगांठ से ठीक तीन दिन पहले.
यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि उन 120 वीर जवानों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने लद्दाख की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया. दर्शकों और आलोचकों का मानना है कि यह फिल्म साल की सबसे प्रेरणादायक युद्ध-ड्रामा साबित हो सकती है. निस्संदेह, यह गाथा हर भारतीय को गर्व से भर देगी और इतिहास का अनुभव कराएगी.