Tamil Nadu 10th Result 2026: कल जारी होगा तमिलनाडु में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, सुबह 9:30 बजे इन डिटेल के साथ रहें तैयार

तमिलनाडु 10वीं रिजल्ट कल जारी होने वाला है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो सुबह 9:30 रिजल्ट चेक करने के लिए कुछ जानकारी अपने पास रखें.

ANI
Reepu Kumari

Tamil Nadu 10th Result 2026: तमिलनाडु में लाखों परिवारों की नजरें अब सिर्फ एक तारीख पर टिकी हैं. 20 मई की सुबह राज्य के लाखों छात्रों के भविष्य का फैसला होने वाला है. तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय जल्द ही एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. रिजल्ट को लेकर छात्रों के बीच उत्साह और घबराहट दोनों दिखाई दे रही हैं. कई छात्र लगातार वेबसाइट चेक कर रहे हैं, जबकि अभिभावक भी बच्चों के प्रदर्शन को लेकर उम्मीद लगाए बैठे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.

सुबह 9:30 बजे घोषित होंगे रिजल्ट

तमिलनाडु सरकार द्वारा घोषित एसएसएलसी कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मई को सुबह 9:30 बजे घोषित किया जाएगा. 8 लाख से अधिक छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर चेक कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइटों के बारे में यहां जानकारी दी गई है.

  • tnresults.nic.in
  • dge.tn.gov.in
  • digilocker.gov.in और umang.gov.in के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख सकेंगे.

पिछले पांच सालों के पासिंग परसेंटेज

  • 2025: 93.80 प्रतिशत
  • 2024: 91.55 प्रतिशत
  • 2023: 94.66 प्रतिशत
  • 2022: 90.07 प्रतिशत
  • 2021: 100 प्रतिशत (कोविड-19 महामारी का साल)

तमिलनाडु एसएसएलसी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करने के स्टेप

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाएं

स्टेप 2: होमपेज पर TN SSLC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3: पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें

स्टेप 4: रिजल्ट देखने के लिए विवरण जमा करें

स्टेप 5: अनंतिम मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसे सुरक्षित रखें.

कई बार ऐसा होता है कि छात्र जब रिजल्ट चेक करने वेबसाइट पर जाते हैं तो काम नहीं करती है. ऐसे में वो परेशान होते हैं. छात्रों के पास अब इसके अलावा भी ऑप्शन हैं. अब डिजिलॉकर पर आप अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.

डिजिलॉकर पर तमिलनाडु 10वीं का रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें

स्टेप 1: सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं

स्टेप 2: पंजीकृत मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े खाते का उपयोग करके लॉग इन करें.

स्टेप 3: तमिलनाडु कक्षा 10 रिजल्ट 2026 खोजें

स्टेप 4: आवश्यक रोल नंबर विवरण दर्ज करें

स्टेप 5: डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें और सहेजें

जो छात्र DigiLocker पर पंजीकृत नहीं हैं, वे OTP के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करके और लॉगिन क्रेडेंशियल सेट करके एक खाता बना सकते हैं.