RBSE राजस्थान बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट का किया ऐलान, 94.23 प्रतिशत छात्र पास; बेटियों ने मारी बाजी
राजस्थान बोर्ड (RBSE) आज 24 मार्च को 10वीं क्लास के रिजल्ट का ऐलान कर दिया है. जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
जयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज (24 मार्च) कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर दिया है. छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वो अपना रिजल्ट बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों rajasthan.gov.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल भी राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने परिणाम घोषित कर दिया है.
बिहार बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट
बिहार बोर्ड ने रिजल्ट का ऐलान करते हुए एक्स पर लिखा 'राजस्थान बोर्ड 10वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी होने पर सभी सफल विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है.'
बेटियों ने मारी बाजी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की प्रवेशिका परीक्षा 2026 में कुल 7,864 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,570 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 499 छात्र तथा 460 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं. समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत 87.11% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 85.77% तथा छात्राओं का 85.33% रहा.
डिजी लॉकर पर कैसे चेक करें 10वीं के रिजल्ट?
छात्र इन सरल चरणों का पालन करके डिजिलॉकर के माध्यम से अपने आरबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम 2026 भी देख सकते हैं;
- DigiLocker ऐप खोलें.
- अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉग इन करें.
- 'राजस्थान बोर्ड ' खोजें और कक्षा 10 या कक्षा 12 के परिणाम लिंक का चयन करें.
- अपनी मार्कशीट तुरंत डाउनलोड करें.
रिजल्ट पर दी गई जानकारी
- बोर्ड का नाम
- परिणाम का नाम
- रोल नंबर
- छात्र का नामविद्यालय/केंद्र का नाम
- मां का नामपिता का नाम
- सैद्धांतिक और व्यावहारिक परीक्षाओं में प्राप्त अंक
- विषय के नाम और कोड
- उत्तीर्ण होने की स्थिति
- को PERCENTAGE
- कुल प्राप्त अंक
पंजीकृत छात्रों का पिछले साल का परसेंटेज
इस वर्ष, 12 से 28 फरवरी तक आयोजित कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 10,68,078 छात्रों ने पंजीकरण कराया.
RBSE कक्षा 10 का रिजल्ट वेबसाइट पर कैसे करें चेक
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
- होमपेज पर कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
कुल पास प्रतिशत में इजाफा
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.23% रहा, जो पिछले वर्ष के 93.60 प्रतिशत से लगभग 1 प्रतिशत अधिक है.
परीक्षा के लिए कुल 10,66,561 छात्रों ने पंजीकरण कराया था.