NEET-UG 2026 पेपर लीक के एक महीने बाद फिर होगी परीक्षा, छात्रों को क्या-क्या जानना चाहिए?
NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद के बाद अब 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी. NTA ने छात्रों को परीक्षा शहर बदलने की सुविधा दी है और स्पष्ट किया है कि दोबारा फीस नहीं ली जाएगी.
NEET-UG 2026 Re-examination: पेपर लीक विवाद के बाद रद्द हुई NEET-UG 2026 परीक्षा अब 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नई परीक्षा तिथि घोषित करते हुए छात्रों को परीक्षा शहर बदलने की सुविधा भी दी है. इस फैसले के बाद लाखों छात्र फिर से तैयारी में जुट गए हैं, क्योंकि अब यही परीक्षा उनके मेडिकल करियर की दिशा तय करेगी.
एनटीए ने साफ किया है कि पुनर्परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी और पहले जमा की गई राशि वापस की जाएगी. परीक्षा पहले की तरह ऑफलाइन मोड में 13 भाषाओं में आयोजित होगी. वहीं, अगले साल से NEET को कंप्यूटर आधारित परीक्षा बनाने की तैयारी ने भी छात्रों और अभिभावकों के बीच नई चर्चा शुरू कर दी है.
छात्रों के लिए मुख्य बिंदु
- NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून (रविवार) को आयोजित की जाएगी.
- जो कैंडिडेट अपने वर्तमान पते में परिवर्तन के कारण परीक्षा के लिए अपने पसंदीदा शहर को बदलना चाहते हैं, वे 15 मई से 21 मई, 2026 के बीच एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं.
- कैंडिडेट अपनी पहली और दूसरी पसंदीदा परीक्षा शहर चुन सकते हैं. जो उम्मीदवार इस सुविधा का लाभ नहीं उठाएंगे, उनकी मौजूदा पसंदीदा शहर की प्राथमिकता बरकरार रहेगी.
- वर्तमान पते और परीक्षा शहर के चयन को छोड़कर किसी भी विवरण में कोई संशोधन स्वीकार्य नहीं होगा. 21 मई, 2026 के बाद परिवर्तन के लिए कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा.
- पहले रद्द की गई परीक्षा के लिए भुगतान की गई परीक्षा फीस वापस कर दी जाएगी. पुनर्परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा.
- परीक्षा पेन और पेपर (ऑफलाइन) मोड में 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी: असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू.
- परीक्षा संबंधी औपचारिकताओं के लिए उम्मीदवारों को अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा. परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी.
- शहर की सूचना पर्चियों, प्रवेश पत्र और अन्य विवरणों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में, संभवतः 14 जून तक की जाएगी.
- अगले वर्ष से, NEET-UG परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी.
- पुनर्परीक्षा के परिणामों की घोषणा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी.
- आधिकारिक वेबसाइटें: neet.nta.nic.in और nta.ac.in.
- और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट और परीक्षा संबंधी निर्देशों के लिए केवल आधिकारिक एनटीए संचार चैनलों पर ही भरोसा करें.
NEET (UG) 2026 के संबंध में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं.
Also Read
- Kerala SSLC Result 2026: केरल बोर्ड आज जारी करने जा रहा कक्षा 10वीं के रिजल्ट, बस ये दो चीजें रखें तैयार
- Haryana Board Result 2026: हरियाणा 10वीं बोर्ड परीक्षा में भिवानी की दीपिका ने किया टॉप, दूसरे नंबर पर चार छात्र
- HBSE Haryana Board Result 2026 OUT: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 89.60 प्रतिशत छात्र पास