पश्चिमी गारो हिल्स में झड़पों के बाद मेघालय की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, छात्र जान लें अपडेट
मेघालय बोर्ड ने कक्षा 12 की दो विषयों - संगीत और मानव विज्ञान - की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. यह परीक्षा केवल पश्चिम गारो हिल्स जिले में स्थगित की गई है.
मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने पश्चिम गारो हिल्स जिले में इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. यह फैसला आज आदिवासी और गैर-आदिवासी समूहों के बीच हुई झड़पों के मद्देनजर लिया गया है. खबर एजेंसी के अनुसार, यह झड़प स्थानीय परिषद चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर हुए विवाद के चलते हुई. आधिकारिक घोषणा के अनुसार, 11 और 12 मार्च को होने वाली हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) परीक्षा के संगीत और मानव विज्ञान विषय की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. गौरतलब है कि परीक्षा केवल इसी जिले में स्थगित की गई है, पूरे राज्य में नहीं. मेघालय के बाकी जिलों में परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी.
ये पेपर कैंसिल
खबर एजेंसी के अनुसार, बोर्ड के मान्यता निदेशक और परीक्षा नियंत्रक टीआर लालू ने कहा, '11 मार्च (संगीत) और 12 मार्च (मानव विज्ञान) को होने वाली एचएसएसएलसी परीक्षाएं केवल पश्चिम गारो हिल्स के लिए रद्द कर दी गई हैं. इन्हें बाद में अधिसूचित की जाने वाली अन्य तिथियों पर पुनर्निर्धारित किया जाएगा.'
मेघालय बोर्ड कक्षा 12 का शेड्यूल करें चेक
- 18 फरवरी 26, बुधवार – अंग्रेजी (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 19 फरवरी 2026, गुरुवार – MIL / वैकल्पिक अंग्रेजी (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 20 फरवरी 26, शुक्रवार – समाजशास्त्र (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 23 फरवरी 2026, सोमवार – अर्थशास्त्र / भौतिकी / मुर्गी पालन–IV / कंप्यूटर तकनीक–IV (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 24 फरवरी 2026, मंगलवार – व्यावसायिक विषय (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 25-फरवरी-26, बुधवार – वैकल्पिक भाषाएँ / जीवविज्ञान / उद्यमिता (वाणिज्य) (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 26 फरवरी, गुरुवार – दर्शनशास्त्र / मुर्गी पालन – V / कंप्यूटर तकनीक – V (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 27 फरवरी 2026, शुक्रवार – इतिहास / भूविज्ञान / लेखांकन (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 2 मार्च 26, सोमवार – राजनीति विज्ञान / रसायन विज्ञान / व्यवसाय अध्ययन (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 3 मार्च 26, मंगलवार – शिक्षा / मुर्गी पालन–छठी कक्षा / कंप्यूटर तकनीक–छठी कक्षा (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 5 मार्च 26, गुरुवार – गणित (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 6 मार्च 26, शुक्रवार – भूगोल / उद्यमिता (व्यावसायिक) (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 9 मार्च 26, सोमवार – कंप्यूटर विज्ञान / सूचना विज्ञान अभ्यास (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 10 मार्च 26, मंगलवार – शारीरिक शिक्षा (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 11 मार्च 26, बुधवार – संगीत (पश्चिमी) / मनोविज्ञान (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 12 मार्च 26, गुरुवार – मानव विज्ञान / सांख्यिकी (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 13 मार्च 26, शुक्रवार – गृह विज्ञान (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
प्रभावित छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो बदलाव किए गए तारीखों के बारे में सटीक जानकारी के लिए अपने-अपने स्कूल से संपर्क करें.
और पढ़ें
- ईरान युद्ध ने भारत में लौटाया खाना बनाने का पुराना दौरा, होटल-ढाबों में धड़ल्ले से एलपीजी की जगह लकड़ी, कोयले का हो रहा इस्तेमाल
- महाराष्ट्र सरकार ने 'कम अर्ली, गो अर्ली' योजना की शुरू, मुंबई लोकल की भीड़ से बचाने के लिए महिलाओं को ऑफिस टाइमिंग में छूट
- ऐतिहासिक फैसला! हरीश राणा को मिली 'इच्छामृत्यु' की इजाजत, सुप्रीम कोर्ट के जज भी हो गए भावुक