NEET PG cutoff: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) 2024 की क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल (कटऑफ) को कम कर दिया है. बता दें NEET PG 2024 कटऑफ को सभी श्रेणियों में कम किया गया है.
इस संबंध में एमसीसी के एक बयान में कहा है कि, 'एनएमसी के परामर्श से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए पर्सेंटाइल कम कर दिया गया है.'
MCC ने कम की NEET PG कटऑफ
नए आदेश के अनुसार सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्र 15 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त करके काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे. वहीं एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के छात्रों के लिए 10 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले काउंसलिंग में भाग ले पाएंगे.
सभी श्रेणियों में कम हुई थी कटऑफ
पिछले साल, सभी श्रेणियों में NEET PG क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल को शून्य पर लाया गया था. 2022 में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए NEET PG कट-ऑफ को 50 पर्सेंटाइल से घटाकर 35 पर्सेंटाइल कर दिया गया था. अनारक्षित दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ को 45 पर्सेंटाइल से घटाकर 20वें पर्सेंटाइल कर दिया गया था और एससी, एसटी और ओबीसी (एससी, एसटी, ओबीसी के दिव्यांगों सहित) के छात्रों के लिए कट-ऑफ को 40 पर्सेंटाइल से घटाकर 20 पर्सेंटाइल कर दिया गया था.