menu-icon
India Daily

JEE Main 90 Percentile पर सरकारी कॉलेज का सपना होगा सच! NIT-IIIT-GFTI की पूरी लिस्ट, एडमिशन से पहले देखें

इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए JEE Main का रिजल्ट बेहद अहम होता है. इसके रिजल्ट आने के बाद से छात्र बेस्ट कॉलेज की तलाश शुरु कर देते हैं. ऐसे में यहां पर कुछ बेस्ट कॉलेज की सूची है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
JEE Main 90 Percentile पर सरकारी कॉलेज का सपना होगा सच! NIT-IIIT-GFTI की पूरी लिस्ट, एडमिशन से पहले देखें
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए JEE Main का रिजल्ट बेहद अहम होता है. खासकर जब स्कोर 90 पर्सेंटाइल के आसपास हो, तो मन में यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर कौन-सा कॉलेज मिलेगा और कौन-सी ब्रांच चुननी सही रहेगी. अच्छी बात यह है कि यह स्कोर आपको कई सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के दरवाजे तक पहुंचा सकता है.

आमतौर पर 90 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले छात्रों की ऑल इंडिया रैंक (AIR) लगभग 90,000 से 1,20,000 के बीच होती है. इस रैंक के आधार पर छात्रों को कई सरकारी संस्थानों में एडमिशन का मौका मिल सकता है. हालांकि टॉप ब्रांच जैसे कंप्यूटर साइंस (CSE) या इलेक्ट्रॉनिक्स (ECE) मिलना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन बाकी अच्छी ब्रांच के दरवाजे और अवसर उपलब्ध रहते हैं. तो आईए जानते हैं 90 प्रतिशत पाने के बाद छात्रों को कौन से कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है. 

किन NITs में मिल सकता है मौका

इस रैंक रेंज पर छात्रों को National Institute of Technology के कुछ नए या मिड-रेंज कैंपस में एडमिशन की संभावना रहती है. जैसे NIT अगरतला, NIT जलंधर,  NIT गोवा, NIT मेघालय, NIT रायपुर और NIT मिजोरम में मैकेनिकल, सिविल या इलेक्ट्रिकल जैसी ब्रांच मिलने की संभावना बनती है.

IIIT और अन्य सरकारी कॉलेज विकल्प

NITs के अलावा IIIT पुणे, असम यूनिवर्सिटी, बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी मेसरा और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में भी एडमिशन मिल सकता है. यहां कुछ मामलों में CSE और IT जैसी लोकप्रिय ब्रांच भी मिल जाती हैं, लेकिन सीट उपलब्धता और कटऑफ पर निर्भर करता है.

एडमिशन की प्रक्रिया कैसे होती है

JEE Main के बाद एडमिशन का मुख्य रास्ता  ज्वाइंट सीट ऐलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) काउंसलिंग है. इसमें छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच भरने होते हैं. रैंक और सीट की उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग राउंड में सीट अलॉट होती है.

CSAB स्पेशल राउंड का मौका

अगर JoSAA में सीट नहीं मिलती, तो Central Seat Allocation Board के स्पेशल राउंड में भी हिस्सा लिया जा सकता है. यहां बची हुई सीटों पर एडमिशन मिलता है, जिससे छात्रों के पास एडमिशन का एक और अवसर रहता है.

90 पर्सेंटाइल पर JEE मेन में सरकारी कॉलेज की लिस्ट

काॅलेज का नाम ब्रांच

क्लोजिंग रैंक (ओपन कैटेगरी-होम स्टेट कोटा)

NIT मेघालय सिविल और इलेक्ट्रिकल

85,000 से 2,30,000 तक

NIT अगरतला मैकेनिकल और सिविल

1,35,703 से 2,37,394 तक

NIT हमीरपुर सिविल और केमिकल 75,000 से 90
NIT जालंधर सिविल

85,000 से 95,000 तक

तेजपुर विश्वविद्यालय (असम) अलग-अलग ब्रांच

85,000 से 1,20,000 तक

NIT मणिपुर अलग-अलग ब्रांच

95,000 से 1,10,000 तक

IIIT रांची इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)

85,000 से 1,00,000 तक

असम यूनिवर्सिटी (सिलचर) सिविल और इलेक्ट्रिकल 90,000 से 1,20,000 तक
IIIT भागलपुर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) और ECE

85,000 से 95,000 तक

NIT गोवा सिविल और मैकेनिकल 80,000 से 95,000 तक
IIIT भोपाल इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)

85,000 से 95,000 तक

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय सिविल और मैकेनिकल

1,00,000+

BIT मेसरा (रांची) बायो-टेक्नोलाॅजी

85,000 से 1,13,717 तक