IPL 2026

IELTS एग्जाम में बदलाव, पेपर नहीं अब छात्र कंप्यूटर मोड में देंगे परीक्षा? चेक करें अपडेट

विदेश पढ़ाई के सपने देख रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट आया है. 2026 के मध्य से IELTS परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड हो जाएगी और पेपर-पेन मोड खत्म कर दिया जाएगा.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: अंग्रेजी भाषा आज दुनिया भर की पढ़ाई और करियर का आधार बन चुकी है. विदेश की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेने या बेहतर जॉब पाने के लिए IELTS जैसी परीक्षा का स्कोर बहुत जरूरी होता है. लाखों भारतीय छात्र हर साल यह टेस्ट देते हैं. अब इस परीक्षा में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 2026 के मध्य से IELTS पूरी तरह कंप्यूटर पर ही लिया जाएगा. पेपर-पेन फॉर्मेट को धीरे-धीरे समाप्त किया जा रहा है.

क्यों आया यह बदलाव?

ब्रिटिश काउंसिल, IDP एजुकेशन और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस एंड असेसमेंट ने छात्रों की फीडबैक और रिसर्च के बाद यह फैसला लिया है. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट ज्यादा सुविधाजनक है, रिजल्ट भी 1-5 दिनों में मिल जाता है. छात्रों को पूरा एग्जाम दोबारा देने की बजाय सिर्फ एक सेक्शन (वन स्किल रिटेक) दोबारा देने का विकल्प भी मिलता है. पेपर मोड में यह संभव नहीं था.

क्या रहेगा वही?

परीक्षा का पूरा फॉर्मेट, सवालों के प्रकार, स्कोरिंग सिस्टम (0 से 9 बैंड) और दुनिया भर में मान्यता बिल्कुल नहीं बदलेगी. लिसनिंग, रीडिंग, स्पीकिंग और राइटिंग के चारों सेक्शन रहेंगे. सिर्फ डिलीवरी का तरीका कंप्यूटर पर शिफ्ट हो जाएगा. इससे छात्रों को टाइपिंग से लिखने का अभ्यास करना होगा.

राइटिंग का खास विकल्प

अच्छी बात यह है कि कुछ चुनिंदा जगहों पर राइटिंग सेक्शन को अभी भी हाथ से लिखने का ऑप्शन दिया जाएगा. बाकी सेक्शन कंप्यूटर पर ही होंगे. यह उन छात्रों के लिए राहत है जो टाइपिंग में कम्फर्टेबल नहीं हैं. स्पीकिंग टेस्ट में कोई बदलाव नहीं होगा.

छात्रों को क्या करना चाहिए?

जो छात्र 2026 के मध्य के बाद IELTS देना चाहते हैं, उन्हें अब से कंप्यूटर बेस्ड प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए. टाइपिंग स्पीड बढ़ाएं, कंप्यूटर पर मॉक टेस्ट दें. जल्दी रिजल्ट और आसान प्रक्रिया से विदेश जाने की तैयारी और तेज हो सकेगी. कोई कमी न हो, इसलिए अभी से अपडेट रहें.