आज आएगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026, नोट करें टाइम, यहां देखें डायरेक्ट लिंक और डाउनलोड के जरूरी स्टेप्स
बिहार बोर्ड इंटर 12वीं का रिजल्ट आज जारी होने जा रहा है. छात्र दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से ऑनलाइन अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. यहां चेक करें अपना रिजल्ट चेक करने का पूरा तरीका.
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज 23 मार्च को इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. इस साल परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. छात्र दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक भी देखने को मिल सकता है.
बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षाएं इस साल 2 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की गई थीं. वहीं मैट्रिक यानी कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच हुई थीं. अब सबसे पहले इंटर के छात्रों का रिजल्ट जारी किया जा रहा है.
किन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट कई आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.
results biharboardonline com
biharboardonline bihar gov in
interbiharboard com
bsebexam com
रिजल्ट चेक करते समय छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड पास रखें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
रिजल्ट देखने के लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- फिर इंटर या कक्षा 12 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
यह स्कोरकार्ड आगे के एडमिशन और अन्य जरूरी कामों में काम आएगा.
पिछले वर्षों में कब आया रिजल्ट
बिहार बोर्ड हर साल मार्च में ही इंटर का रिजल्ट जारी करता है. पिछले कुछ सालों के आंकड़े देखें तो
- 2025 में 25 मार्च
- 2024 में 23 मार्च
- 2023 में 21 मार्च
- 2022 में 16 मार्च
- 2021 में 26 मार्च
- 2020 में 24 मार्च
इस बार भी बोर्ड ने लगभग उसी समय पर रिजल्ट जारी करने की तैयारी की है.
10वीं के छात्रों के लिए अहम अपडेट
इंटर के बाद अब 10वीं के छात्रों का इंतजार भी जल्द खत्म होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 28 मार्च 2026 तक जारी किया जा सकता है. छात्र इसे भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे.