Bihar Board Matric Result 2026: बीएसईबी 10वीं का रिजल्ट कब होगा जारी? इस लिंक की मदद से करें चेक
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम घोषित करने के बाद इस सप्ताह कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी करेगा.
पटना: इस वक्त बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट ने छात्रों की धड़कनों को बढ़ा रखा है. बिहार बोर्ड ने पहले ही 12वीं के रिजल्ट का ऐलान कर दिया है. अब मैट्रिक रिजल्ट के लिए छात्र इंतजार कर रहे हैं. कई रिपोर्ट की मानें तो हो सकता है कि बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) इस सप्ताह क्लास 10 की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दे. रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com से रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. रिजल्ट की घोषणा बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी.
आधिकारिक वेबसाइटें
BSEB 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें दी गई हैं;
-interbiharboard.com
-bsebexam.com
-results.biharboardonline.com
बीएसईबी वेबसाइट से परिणाम डाउनलोड करने के चरण
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाना होगा.
- होमपेज पर 'BSEB Matric Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें, फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.
इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट पहले ही जारी
23 मार्च को बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के रिजल्ट घोषित हो गए हैं, जिसमें छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 23 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी किया. इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहे.
2 लाख का पुरस्कार
इस बार साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 581 अंक यानी 96.20 प्रतिशत के साथ टॉप कर इतिहास रच दिया. उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें 2 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. आदित्य की सफलता ने पूरे बिहार का नाम रोशन किया है और वह लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गए हैं.
दूसरे स्थान पर कौन रहा?
यहां जान लें कि अमन के साथ-साथ साक्षी कुमारी और सपना कुमारी ने भी शानदार अंक लाकर सबको गदगद कर दिया है. साइंस स्ट्रीम में दूसरे स्थान पर सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी रहीं, जिन्होंने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए. इसके अलावा लक्की अंसारी भी टॉपर्स की सूची में शामिल रहे. तीसरे स्थान पर बेगूसराय की अनामिका कुमारी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए.