2026 में कौन-कौनसे बैंक दे रहे FD पर सबसे ज्यादा रिटर्न, निवेश करने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट
साल 2026 में कई बैंक एफडी पर शानदार रिटर्न दे रहे हैं. अच्छे रिटर्न के लिए आप स्मॉल फाइनेंस बैंक्स (Small Finance Bank) में एफडी कर सकते हैं.
दुनिया का हर एक शख्स चाहता है कि वह जहां भी निवेश करे वह रिस्क फ्री हो और उस पर ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिले. अगर आप भी अपने पैसों पर एक सुरक्षित निवेश तलाश रहे हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक शानदार विकल्प है. कई प्राइवेट व सरकारी बैंक एफडी पर शानदार रिटर्न दे रहे हैं. आइए जानते हैं ऐसे बैंकों के बारे में...
साल 2026 में कई बैंक एफडी पर शानदार रिटर्न दे रहे हैं. अच्छे रिटर्न के लिए आप स्मॉल फाइनेंस बैंक्स (Small Finance Bank) में एफडी कर सकते हैं.
ये बैंक एफडी पर पूरे बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा सालाना 7.90% तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं. आईए जानते हैं स्मॉल फाइनेंस बैंकों की एफडी पर ब्याज दरें...
. एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक- यहां 30 माह एक दिन से 36 महीने तक की एफडी करने पर आपको 7.10% का ब्याज मिलेगा. वहीं एक साल के निवेश पर 6.35 फीसदी, तीन साल के निवेश पर 7.10 फीसदी, 5 साल के निवेश पर 6.75 फीसदी और 10 साल के निवेश पर 6.75 फीसदी का रिटर्न मिलेगा.
. इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक- 888 दिनों के निवेश पर 7.20 फीसदी की ब्याज दे रहा है.
. ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक- 444 दिनों की एफडी पर 7.60 फीसदी और जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल से 5 साल तक के निवेश पर 7.77 फीसदी ब्याज दे रहा है.
. शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक- 21 महीना 1 दिन से 22 महीने तक की एफडी पर 7.50 फीसदी.
. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक- 5 साल के निवेश पर 7.90 फीसदी.
. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक- 2 साल की एफडी पर 7.45 फीसदी और उतकर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 2 से 3 साल की एफडी पर 7.50 फीसदी का रिटर्न दे रहा है.
प्राइवेट बैंकों की एफडी पर ब्याज दरें
. एक्सिस बैंक- 15 महीने से 10 साल की एफडी पर 6.45 प्रतिशत का रिटर्न, 1 साल की एफडी पर 6.625%, 3 साल की एफडी पर 6.45% 5 साल और 10 साल की की एफडी पर 6.45% का रिटर्न दे रहा है.
. बंधन बैंक- 2 से 3 साल से कम की एफडी पर 7.20%, 1 साल की एफडी पर 7 फीसदी, 3 साल के लिए 5.85 फीसदी, 10 साल की एफडी पर 5.85 फीसदी का रिटर्न दे रहा है.
. एचडीएफसी बैंक- 18 महीने से 3 साल तक की एफडी पर 6.45 फीसदी, 1 साल के लिए 6.25 फीसदी, 3 साल के लिए 6.45 फीसदी, 5 साल के लिए 6.40 फीसदी और 10 साल की एफडी पर 6.15 फीसदी रिटर्न दे रहा है.
. येस बैंक- 18 महीने से एक दिन से लेकर 5 साल से कम की एफडी पर 7 फीसदी, 1 साल के लिए 6.65 फीसदी, 3 साल के लिए 7 फीसदी, 5 साल के लिए 6.75 फीसदी और 10 साल के लिए 6.75 फीसदी रिटर्न दे रहा है.
. कोटक महिंद्रा बैंक- 15 महीने से 3 साल से कम समय के लिए 6.70 फीसदी, 1 साल की एफडी पर 6.50 फीसदी, 3 साल के लिए 6.40 फीसदी, 5 और 10 साल के लिए 6.25 फीसदी रिटर्न दे रहा है.
सरकारी बैंकों में एफडी पर रिटर्न
. बैंक ऑफ बड़ौदा- 444 दिन की एफडी पर 6.45 फीसदी, 1 साल के लिए 6.10 फीसदी, 3 साल के लिए 6.25 फीसदी, 5 साल के लिए 6.30 और 10 साल की एफडी पर 6 फीसदी रिटर्न दे रहा है.
. पंजाब नेशनल बैंक- 390 दिनों की एफडी पर 6.40 फीसदी, 1 साल के लिए 6.10, 3 साल के लिए 6.30, 5 साल के लिए 6.10 फीसदी और 10 साल की एफडी पर 6 फीसदी का ब्याज दे रहा है.
. एसबीआई- 444 दिनों की एफडी पर 6.45 फीसदी, 1 साल के लिए 6.25 फीसदी, 3 साल के लिए 6.30 फीसदी, 5 साल और 10 साल की एफडी पर 6.05 फीसदी रिटर्न दे रहा है.