Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Video: बिक गया दुनिया का सबसे महंगा अपार्टमेंट, यूक्रेन के सबसे अमीर शख्स ने इतने करोड़ में खरीदा

यूक्रेन के सबसे अमीर शख्स रिनात अख्मेतोव ने मोनाको में लगभग 520 करोड़ रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जो दुनिया का सबसे महंगी रेजिडेंशियल डील बन गया है. दुनया के रियल एस्टेट बाजार में इसकी चर्चा हो रही है.

ai generated
Kuldeep Sharma

नई दिल्ली: दुनिया के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में एक बार फिर ऐसी डील हुई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल यूक्रेन के सबसे अमीर शख्स रिनात अख्मेतोव ने मोनाको के प्रीमियम इलाके में मौजूद एक बड़ा सा अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत लगभग 520 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह डील 2024 में पूरी हुई थी लेकिन अब दुनिया के सामने आई है. इस आलीशान प्रॉर्टी ने वर्ल्ड रियल एस्टेट मार्केट में इनइक्वलिटी और लग्जरी लाइपस्टाइल पर एक नई बहस छेड़ दी है.

मोनाको की ले रेनजो बिल्डिंग में ली है प्रॉपर्टी

मोनाको के लक्जरी रियल एस्टेट मार्केट में यूक्रेन के सबसे अमीर व्यक्ति रिनात अख्मेतोव ने ले रेनजो बिल्डिंग में मौजूद एक पांच मंजिला, 21 कमरों वाला अपार्टमेंट खरीदा है. यह सौदा 471 मिलियन यूरो यानी लगभग 520 करोड़ रुपये में हुआ है. यह दुनिया में अब तक का सबसे महंगा रेजिडेंशियल ट्रांजैक्शन माना जा रहा है, जिसने वर्ल्ड रियल एस्टेट रिकॉर्ड को पूरी तरह बदल दिया है.

लग्जरी सुविधाओं से भरा है अपार्टमेंट

यह अपार्टमेंट लगभग 27,000 स्क्वायर फुट में फैला हुआ है जिसमें बड़ी बालकनी और मेडिटेरेनियन सी का शानदार नजारा शामिल है. इसमें निजी स्विमिंग पूल, जकूजी और कम से कम आठ पार्किंग स्पेस जैसी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं. मोनाको के नए इलाके मारेतेरा में स्थित यह प्रोजेक्ट समुद्र से जमीन बनाकर विकसित किया गया है. यहां दुनिया की सबसे मॉडर्न एमेनेटीज के साथ प्राइवेट और सिक्योर लाइफस्टाइल दी जाती है.

यहां देखें वीडियो

रिकॉर्ड तोड़ डील की हो रही तुलना

दुनिया की इस सबसे बड़ी और महंगी डील ने पहले के सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं. इससे पहले लंदन में एक हवेली करीब 350 मिलियन डॉलर यानी कि लगभग 330 करोड़ रुपये में बिकी थी. जबकि न्यूयॉर्क का एक पेंटहाउस लगभग 240 मिलियन डॉलर यानी लगभग 220 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. लेकिन अख्मेतोव का यह सौदा इन सभी को पीछे छोड़ते हुए इतिहास में दर्ज हो गया है. इसकी पर स्क्वायर फुट की कीमत भी इतनी ज्यादा है कि यह लग्जरी कारों से भी ज्यादा महंगी मानी जा रही है.

कौन हैं रिनात अख्मेतोव और कितनी है संपत्ति?

रिनात अख्मेतोव की कुल संपत्ति 7 अरब डॉलर से अधिक बताई जाती है. उन्होंने स्टील, खनन, ऊर्जा और रियल एस्टेट के क्षेत्र में बड़ा कारोबार खड़ा किया है. उनकी कंपनी सिस्टम कैपिटल मैनेजमेंट यूक्रेन की सबसे बड़ी औद्योगिक कंपनियों में से एक है. बताया जाता है कि उन्होंने यह डील 2021 में तय की थी, लेकिन इसे 2024 में पूरा किया गया था.