menu-icon
India Daily

सुनामी के बाद शेयर बाजार में कमाई का तूफान, निवेशकों को हुआ 3 लाख करोड़ का मुनाफा; रॉकेट की रफ्तार से भागा स्टॉक मार्केट

Stock Market: सोमवार को शेयर मार्केट में तुफानी तेजी देखने को मिली. बाजार बढ़त के साथ खुला. बाजार खुलते ही 2 से 3 घंटों में निवेशकों ने 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.

Gyanendra Tiwari
सुनामी के बाद शेयर बाजार में कमाई का तूफान, निवेशकों को हुआ 3 लाख करोड़ का मुनाफा; रॉकेट की रफ्तार से भागा स्टॉक मार्केट
Courtesy: Social Media

Stock Market: शेयर बाजार में एक बार फिर निवेशकों को राहत का बड़ा झटका मिला. सप्ताह के पहले व्यापारिक दिन सोमवार को शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली. पिछले सप्ताह शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. आज यानी 23 दिसंबर को शेयर मार्केट से निवेशकों ने महजकुछ ही घंटों में 3 लाख करोड़ रुपये का प्रॉफिट बना लिया. इस खबर के लिए जाते वक्त सेंसेक्स 491.48 अंक यानी 0.63 फीसीद के बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा हैं. वहीं, निफ्टी फिफ्टी 155.1 अंक (0.68 फीसदी) की बढ़त के साथ ट्रेड कर रही है. 

सबसे पहले, सेंसेक्स और निफ्टी के उछाल की बात करें, तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार को 78,488.64 के स्तर पर खुला, जो कि पिछले बंद स्तर 78,041.58 से काफी ऊंचा था. सुबह 11 बजे तक, सेंसेक्स में 810.21 अंक यानी 0.97 प्रतिशत का उछाल आया और वह 78,852.80 के स्तर तक पहुंच गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 258 अंक बढ़कर 23,845 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था.

BSE में लिस्टेड कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप

सोमवार को शेयर मार्केट में आई तेजी के चलते  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का मार्केट कैपिटलीजेशन भी तेजी से बढ़ा. महज कुछ घंटों के भीतर बीएसई का मार्केट कैप 440.90 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 444.37 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया. यानी दो से ढाई घंटे में इनवेस्टर्स ने शेयर मार्केट से 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा कमा लिया. 

इन 193 शेयरों की बल्ले-बल्ले

इस तेज उछाल के दौरान, 193 ऐसे स्टॉक्स थे जिन्होंने अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर को छुआ. वहीं, 72 स्टॉक्स ने 52-सप्ताह के निचले स्तर को तोड़ा. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स भी अच्छी बढ़त के साथ 332.44 अंक बढ़कर 46,558 के स्तर पर पहुंच गया शेयर बाजार में सोवार को देखी गई शानदार तेजी पिछले सप्ताह के खराब प्रदर्शन के बाद आई है. पिछले शुक्रवार को, बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी.