menu-icon
India Daily

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें कीमत

मुंबई में पेट्रोल की कीमत में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु समेत 14 शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव यहां जानिए.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें कीमत
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी की जेब से सीधे जुड़ी हैं. दफ्तर जाने से लेकर बच्चों को स्कूल छोड़ने और जरूरी सामान खरीदने तक, ईंधन के दाम हर परिवार के बजट को प्रभावित करते हैं. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाला बदलाव लोगों की चिंता बढ़ा सकता है. 10 अक्टूबर को भी देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव चर्चा में हैं.

दिल्ली से मुंबई तक पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

10 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 111.31 रुपये और डीजल 97.97 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया. कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये, जबकि चेन्नई में 107.77 रुपये प्रति लीटर है. इन शहरों में डीजल की कीमत क्रमशः 99.82 रुपये और 99.55 रुपये प्रति लीटर है.

आपके शहर में एक लीटर पेट्रोल कितने का?

अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतों में अंतर देखा जा सकता है. नीचे दी गई सूची में 10 अक्टूबर के पेट्रोल और डीजल के भाव दिए गए हैं.

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 102.12 95.2
मुंबई 111.31 97.97
कोलकाता 113.51 99.82
चेन्नई 107.77 99.55
गुरुग्राम 102.97 95.64
नोएडा 101.96 95.44
बेंगलुरु 111.68 99.56
भुवनेश्वर 108.97 100.68
चंडीगढ़ 101.54 89.47
हैदराबाद 116.15 104.23
जयपुर 112.66 98.25
लखनऊ 101.86 95.36
पटना 113.37 99.36
तिरुवनंतपुरम 115.49 104.4

घर बैठे SMS से जानें पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल पंप पर जाने से पहले ही आप अपने शहर में ईंधन की कीमतों की जानकारी मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए SMS की सुविधा उपलब्ध है. इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP लिखकर 9224992249 पर संदेश भेज सकते हैं. इसके बाद उन्हें अपने क्षेत्र के ईंधन भाव की जानकारी मिल सकती है.

BPCL ग्राहक भी मोबाइल से पता कर सकते हैं भाव

भारत पेट्रोलियम (BPCL) के ग्राहक भी SMS के जरिए पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जान सकते हैं. इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में RSP लिखकर 9223112222 पर भेजना होगा. इससे घर बैठे ईंधन की कीमतों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है. कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच वाहन चालकों के लिए अपने शहर के ताजा भाव की जांच करना उपयोगी रहेगा.