Petrol Diesel Price Today: करवाचौथ पर घूमने का है प्लान? टंकी फुल कराने से पहले देखें नए रेट, वरना जेब होगी खाली

Petrol Diesel Price Today: करवाचौथ के दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव किया है. यूपी-बिहार समेत कई शहरों में आज कीमतें बढ़ी हैं, जबकि दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में रेट स्थिर रहे. जानें अपने शहर में आज पेट्रोल-डीजल का ताज़ा भाव और कच्चे तेल की नई स्थिति.

Social Media
Babli Rautela

Petrol Diesel Price Today: करवाचौथ के दिन अगर आप घूमने या लंबा ड्राइव प्लान कर रहे हैं तो टंकी फुल कराने से पहले पेट्रोल-डीजल के नए रेट ज़रूर जान लें. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह यानी 10 अक्टूबर 2025 को ताज़ा ईंधन दरें जारी की हैं, जिनमें देश के कई शहरों में कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. हालांकि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे चारों महानगरों में आज भी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

यूपी-बिहार में दिखा असर

सरकारी तेल कंपनियों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

नोएडा: पेट्रोल 34 पैसे बढ़कर ₹95.05 प्रति लीटर, डीजल 38 पैसे बढ़कर ₹88.19 प्रति लीटर
गाजियाबाद: पेट्रोल 12 पैसे बढ़कर ₹94.70 प्रति लीटर, डीजल 14 पैसे बढ़कर ₹87.81 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 30 पैसे सस्ता होकर ₹105.23 प्रति लीटर, डीजल 28 पैसे घटकर ₹91.49 प्रति लीटर


वहीं, अन्य शहरों में भी मामूली बढ़ोतरी या गिरावट देखी गई है.

चारों महानगरों में आज के रेट स्थिर

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
चेन्नई 100.76 92.35
कोलकाता 104.95 91.76

कच्चे तेल में मामूली गिरावट 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बीते 24 घंटे में हल्की गिरावट दर्ज की गई है.

  •  ब्रेंट क्रूड: गिरकर $65.31 प्रति बैरल
  •  WTI क्रूड: घटकर $61.63 प्रति बैरल

विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक मांग में सुस्ती और अमेरिकी बाजार में मंदी के संकेतों के चलते कीमतों में मामूली नरमी आई है. हालांकि, भारत में खुदरा ईंधन दरें टैक्स और परिवहन लागत पर निर्भर होने से तुरंत बदलाव नहीं दिखता.

आज के पेट्रोल-डीजल रेट (10 अक्टूबर 2025)

राज्य / शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नोएडा 95.05 88.19
गाजियाबाद 94.70 87.81
पटना 105.23 91.49
लखनऊ 94.95 88.09
जयपुर 104.02 90.38
भोपाल 106.18 92.26