Petrol-Diesel Price Today: क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? दिल्ली से भोपाल तक जानें आज के रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है और इसका भाव 109.86 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है. इससे पेट्रोल-डीजल महंगा होने की आशंका बढ़ गई है.

Reepu Kumari

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कच्चा तेल 3.72 फीसदी उछलकर 109.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. वहीं, अमेरिकी क्रूड की कीमत भी 3.51 फीसदी बढ़कर 101.41 डॉलर प्रति बैरल हो गई है. तेल की कीमतों में इस तेजी ने दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी है. अगर कीमतें लगातार बढ़ती हैं, तो ईंधन बाजार पर दबाव बढ़ सकता है.

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल के भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर है. प्रीमियम XP95 पेट्रोल 109.24 रुपये और हाई-ऑक्टेन XP100 की कीमत 167.35 रुपये प्रति लीटर है. नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. यहां XP95 का भाव 110.68 रुपये और XG का 101.17 रुपये प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर है.

फरीदाबाद और चंडीगढ़ में कितनी है कीमत?

फरीदाबाद में पेट्रोल 103.28 रुपये और डीजल 95.94 रुपये प्रति लीटर है. चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यहां XP95 की कीमत 110.28 रुपये और XG का भाव 94.65 रुपये प्रति लीटर है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पेट्रोल 100.55 रुपये और डीजल 95.93 रुपये प्रति लीटर है. हिमाचल प्रदेश के शिमला में पेट्रोल 103.25 रुपये और डीजल 95.21 रुपये प्रति लीटर है. वहां XP95 पेट्रोल 111.90 रुपये का है.


भोपाल, पटना और जयपुर में ईंधन के रेट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 114.57 रुपये और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर है. यहां XP95 का भाव 123.88 रुपये और XG की कीमत 104.90 रुपये प्रति लीटर है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.69 रुपये और डीजल का भाव 97.78 रुपये प्रति लीटर है.

लखनऊ और रांची में भी जानें ताजा भाव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 100.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद इन शहरों में फिलहाल ईंधन के दाम स्थिर बताए गए हैं. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आगे होने वाले बदलावों पर नजर बनी रहेगी.

सुबह 6 बजे क्यों देखना चाहिए नया रेट?

तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट करती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, रुपये और डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और स्थानीय परिस्थितियां ईंधन के दाम पर असर डाल सकती हैं. इसलिए लंबी यात्रा पर निकलने या गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जांच लेना बेहतर है. इससे भुगतान के समय आपको सही कीमत की जानकारी रहेगी.