फिर आम जनता को लगा तगड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा; जानें लेटेस्ट रेट
आम जनता को एक बार फिर से तगड़ा झटका लगा है. देश में फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2.61-2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ गईं.
Petrol Diesel Price Today: आम जनता को एक बार फिर से तगड़ा झटका लगा है. देश में फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2.61-2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ गईं. बता दें कि पिछले दो हफ्तों से भी कम समय में ये चौथी बढ़ोतरी है. शनिवार को ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें 87-91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई थीं.
सिर्फ पेट्रोल-डीजल की नहीं, बल्कि कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतें भी 1 रुपया प्रति किलोग्राम बढ़ा दी गईं. हाल के दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है, जिससे कुल बढ़ोतरी 4 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपये से बढ़कर 2.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है. डीजल की कीमतें भी 92.49 रुपये से बढ़कर 2.71 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.
आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल की कीमत:
आपके शहर में क्या हैं डीजल की कीमत:
और पढ़ें
- 'आने वाला है बड़ा इकोनॉमिक क्रैश, सोने-चांदी में निवेश ही बनाएगा अमीर', रॉबर्ट कियोसाकी की बड़ी भविष्यवाणी
- शादी के सीजन से पहले सोने और चांदी के बाजार में हलचल, जानें किस शहर में कितना है लेटेस्ट रेट
- पेट्रोल-डीजल ने फिर बढ़ाई टेंशन! 10 दिन में 5 रुपये महंगा ईंधन, जानिए आज आपके शहर में क्या हैं नए रेट