IPL 2026 IMD Weather

आम जनता को झटका, 3 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें कितना हुआ इजाफा

इस हफ्ते में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती की गई है. अब पेट्रोल की कीमत को 0.86 पैसे और डीजल की कीमत को 0.83 पैसे बढ़ा दिया गया है.

AI
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: क्या आप कार, बाइक, स्कूटी चलाते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बता दें कि मंगलवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर से उछाल आया है. पेट्रोल की कीमतों में 0.86 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल का रेट ₹98.64 हो गया है. वहीं, डीजल की कीमतों में 0.83 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल का रेट ₹91.58 हो गया है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब फ्यूल की कीमत बढ़ाई गई है. अभी 3 दिन पहले भी कीमत में इजाफा हुआ था. 

हाल ही में हुआ था फ्यूल रेट में इजाफा:

इससे पहले हाल ही में केंद्र सरकार ने पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई थीं, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई थी. वहीं, अब डीजल की कीमतें 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गईं थी. देखा जाए तो यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब दुनिया पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से एनर्जी के संकट का सामना कर रही है. इससे कई अहम व्यापार मार्ग जैसे होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट आ गई है.

क्या युद्ध के चलते बढ़ रहे हैं प्राइस:

28 फरवरी 2026 से चले आ रहे इस युद्ध के बीच ब्रेंट तेल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर बनी हुई हैं. वर्तमान की बात करें तो ब्रेंट तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर है. इस युद्ध का दायरा काफी ज्यादा बढ़ चुका है, जिससे वो देश में अब इसकी चपेट में आ गए हैं, जो फ्यूल के सबसे बड़े सप्लायर हैं. हालांकि, भारत ने अपना पक्ष साफ करते हुए कहा है कि फ्यूल की कोई कमी नहीं है. भारत के पास पर्याप्त फ्यूल सप्लाई है. 

इससे पहले 12 मई को, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि जिस तरह से ग्लोबल तौर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, भारत ने अभी तक ये बोझ जनता पर नहीं डाला है. कीमतें बढ़ने के बावजूद फ्यूल की कीमतें स्थिर बनीं हुई हैं. इसके अलावा बिना किसी रुकावट के लोगों को फ्यूल मिल रहा है. 

आपके शहर में क्या है पेट्रोल की कीमत:

शहर

आपके शहर में क्या है डीजल की कीमत:

शहर