देश में लागू हुई एनपीएस संचय योजना, देश के करोड़ों मजदूरों को मिलेगा पेंशन का लाभ
भारत में 90 प्रतिशत नौकरीपेशा असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं. इस स्कीम का सीधा फायदा इन्हीं कामगारों जैसे छोटे दुकानदार, फ्रीलांसर, दिहाड़ी मजदूर और गिग वर्कर्स को मिलेगा.
देश में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी है. पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए एनपीएस संचय योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पेंशन का लाभ मिलेगा.
भारत में 90 प्रतिशत नौकरीपेशा असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं. इस स्कीम का सीधा फायदा इन्हीं कामगारों जैसे छोटे दुकानदार, फ्रीलांसर, दिहाड़ी मजदूर और गिग वर्कर्स को मिलेगा.
भारत के हर नागरिक को मिलेगा योजना का लाभ
18 साल से अधिक उम्र का भारत का कोई भी नागरिक एनपीएस संचय योजना का लाभ ले सकता है. इस योजना में निवेश की सीमा को काफी कम और आसान रखा गया है ताकि छोटी आमदनी वाले लोग इसका लाभ ले सकें.
एनपीएस संचय योजना में कैसे खुलवाएं खाता
- इस योजना में कोई भी व्यक्ति घर बैठे ई-एनपीएस पोर्टल eNPS या KFintech के माध्यम से खाता खुलवाया जा सकता है.
- ऑफलाइन खाता खोलने के लिए किसी भी बैंक, वित्तीय संस्थान या सेवा केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है.
- इस योजना में निवेश के सभी नियम मौजूदा एनपीएस योजना वाले ही रहेंगे.
- खाता खोलने के लिए न्यूनतम 500 रुपए का निवेश करना होगा और इसके बाद हर कम से कम 1000 का निवेश जरूरी होगी.
कामगारों के लिए बनाई गई चौथी श्रेणी
देश में कामगारों और श्रमिकों के लिए अब चौथी श्रेणी बना दी गई है. अभी तक केवल अकुशल, अर्ध कुशल और कुशल श्रेणी हुआ करती थी लेकिन अब अत्यधिक कुशल नाम से एक और श्रेणी जोड़ी बनाई गई है जिनके लिए लगभग 19,425 रुपए प्रतिमाह का वेतन निर्धारित किया गया है. अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 12,356 से 13,690 रुपये के बीच है. अर्ध-कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 13,590 से 15,059 रुपये और कुशल श्रमिकों की 15,224 से 16,868 रुपये तक है.