कंडोम बनाने वाली कंपनी ने बना दिया करोड़पति! 5 साल में 1 लाख के बना दिए 1,41,77,000

अगर किसी ने उस समय इस शेयर में 1 लाख रुपए लगाया होता तो आज उसके पास 1,41,77,000 रुपए होते. यानि वह करोड़पति बन गया होता.

X
Sagar Bhardwaj

मल्टीबैगर शेयर को पहचानना इतना आसान नहीं होता, लेकिन जिस किसी के हाथ ये शेयर लग जाता है उसकी किमस्त चमक जाती है और वह रातों-रात करोड़पति की लिस्ट में आ जाता है. आज हम आपको ऐसे ही एक शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने लोगों को मालामाल कर दिया है. मात्र 5 साल में इस शेयर ने लोगों को करोड़पति बना दिया है. जी हां, हम बात कर रहे हैं Cupid Limited Share शेयर की.

2 रुपए से 319 पर पहुंचा भाव

कंडोम और सेक्सुअल वेलनेस के प्रोडक्ट बनाने वाली इस कंपनी ने बेहद कम समय में लोगों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. मात्र पांच साल में Cupid Share ने 14077% का रिटर्न दिया है. 22 अक्तूबर 2021 को इसके एक शेयर की कीमत 2.25 रुपए थी जो 22 अक्टूबर 2026 को 319 रुपए पहुंच गई.

1 लाख के बने डेढ़ करोड़

शेयर ने पांच सालों में निवेशकों को कितना कमाकर दिया? इसकी गणना करने पर पता चलता है कि अगर किसी ने उस समय इस शेयर में 1 लाख रुपए लगाया होता तो आज उसके पास 1,41,77,000  रुपए होते. यानि वह करोड़पति बन गया होता.


गुरुवार को 6.38% टूटा शेयर

लोगों के लिए पैसा छापने की मशीन बन चुके इस शेयर में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. 6.3% की गिरावट के साथ यह 319 पर बंद हुआ. हालिया गिरावट के बाद भी यह शेयर बीते एक महीने में 24% चढ़ चुका है. क्यूपिड कंपनी का मार्केट शेयर 43,040  करोड़ रुपए है.

क्या कारोबार करती है कंपनी

बता दें कि क्यूपिड लिमिटेड मुख्य रूप से मेल और फीमेल कंडोम बनाने वाली प्रमुख कंपनी है. इसके अलावा कंपनी वॉटर-बेस्ड ल्यूब्रिकेंट्स, IVD किट्स और FMCG वेलनेस उत्पादों का निर्माण करने वाली भारत की एक प्रमुख कंपनी है.