menu-icon
India Daily

जमकर भागा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी ने छुआ 24000 का स्तर, जानें तूफानी तेजी के पीछे क्या रहे कारण

कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बाद सोमवार को शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली. अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की वार्ता को लेकर बेहतर होते माहौल के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी का माहौल बना.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
जमकर भागा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी ने छुआ 24000 का स्तर, जानें तूफानी तेजी के पीछे क्या रहे कारण
Courtesy: pinterest

कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बाद सोमवार को शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली. अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की वार्ता को लेकर बेहतर होते माहौल के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी का माहौल बना. करीब 2.50 बजे सेंसेक्स 1050.04 अंक (1.39%) चढ़कर 76,465.39 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 305.45 अंक (1.29%) चढ़कर 24,024.75 अंक चढ़ा. सभी 16 प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे. निफ्टी स्मॉलकैप100 और निफ्टी मिडकैप100 क्रमश: 1.32 प्रतिशत और 0.9 प्रतिशत चढ़े.

ऑयर मार्केटिंग कंपनियों जैसे बीपीसीएल, एचपीसीएल और इंडियन ऑयल के शेयरों में 4 प्रतिशत से 4.5 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला. बैंकिंग शेयरों भी शानदार तेजी देखने को मिली. एचडीएफसी बैंक में 2 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक में 1.3  प्रतिशत का उछाल देखा गया. वहीं उम्मीद से अच्छे नतीजे आने के बाद आयशर मोटर्स का शेयर 5.7 प्रतिशत तक चढ़ गया.

क्या रहे शानदार तेजी के कारण

1.  कच्चे तेल के दामों में गिरावट: ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम को लेकर समझौता होने की संभावनाओं के चलते कच्चे देल के दामों में 5.58 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और यह 97.76 प्रति बैरल अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया. पिछले दो से ज्यादा हफ्तों में यह पहली बार है जब कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंचे हैं.

2. वैश्विक बाजारों में तेजी: एशियाई बाजारों जैसे जापान के निक्केई 225, शंघाई के एसएसई कंपोजिट इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. साउथ कोरिया और हांगकांग का बाजार अवकाश के कारण बंद रहे. अमेरिका का बाजार शुक्रवार को तेजी से साथ बंद हुआ था.