200 वाली बीयर 50 में! टैरिफ वॉर ने जाम छलकाने वालों की करा दी मौज

भारत में बीयर पीने के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर आई है. भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत ब्रिटिश बीयर पर लगने वाला टैक्स 150% से घटाकर 50% कर दिया गया है.

x
Garima Singh

British Beer Price Cut in India: भारत में बीयर पीने के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर आई है. भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत ब्रिटिश बीयर पर लगने वाला टैक्स 150% से घटाकर 50% कर दिया गया है.

इसका सीधा असर बीयर की कीमतों पर पड़ेगा. अब 200 रुपये में मिलने वाली ब्रिटिश बीयर की कीमत केवल 50 रुपये होगी. इस कटौती से बीयर प्रेमी अब किफायती दामों पर ब्रिटिश बीयर का आनंद ले सकेंगे. 

FTA से बीयर और स्कॉच व्हिस्की हुई सस्ती

मुक्त व्यापार समझौते के तहत ब्रिटिश बीयर पर टैक्स में 75% की कमी की गई है. इसके परिणामस्वरूप ब्रिटेन की बीयर पहले के मुकाबले काफी सस्ती मिलेगी. साथ ही, ब्रिटिश स्कॉच व्हिस्की पर भी टैक्स में कटौती की गई है, जिससे इसकी कीमतों में भी कमी आएगी.


 

FTA में वाइन पर कोई राहत नहीं

6 मई को अंतिम रूप दिए गए इस मुक्त व्यापार समझौते में कुछ अहम बिंदु शामिल हैं. भारत ने ब्रिटिश वाइन पर किसी भी प्रकार की शुल्क रियायत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट के मुताबिक, "वाइन को इस लिस्ट से बाहर रखा गया है. इसका मतलब है कि ब्रिटेन से आयात होने वाली वाइन पर कोई टैक्स छूट नहीं मिलेगी. हालांकि, बीयर पर सीमित आयात शुल्क लाभ प्रदान किया गया है, जो उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है.