Gold-Silver Price: क्या आज कर रहे हो सोना खरीदने का प्लान? तो पहले जान लें अपने शहर में गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold-Silver Price: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में आज 19 मई को हलचल देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोना अब 92,365 रुपये से घटकर 92,301रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.
Pinterest
Gold-Silver Rate 19 May 2025: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में आज 19 मई को हलचल देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोना अब 92,365 रुपये से घटकर 92,301रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं चांदी की कीमत भी 94,572 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 94,60 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है. यानी चांदी में मामूली तेजी, लेकिन सोने में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है.
आपके शहर में क्या है सोने का रेट
वाराणसी में रेट अलग
वाराणसी सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना ₹95,280/10 ग्राम, 22 कैरेट ₹87,350/10 ग्राम और 18 कैरेट ₹71,470/10 ग्राम रहा. वहीं चांदी की कीमत ₹97,000 प्रति किलो दर्ज की गई है.
भोपाल (मध्य प्रदेश)
भोपाल में आज 1 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹8,795 और 24 कैरेट सोना ₹9,235 का है. वहीं चांदी ने रिकॉर्ड बनाया और ₹1,08,000 प्रति किलो तक पहुंच गई है. यानी एमपी में चांदी की चमक सबसे तेज है.
और पढ़ें
- Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए आज के ताजा भाव, एक क्लिक में जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत
- VIDEO: भारत से करारी हार के बावजूद अफरीदी मना रहे जश्न, पाक आर्मी चीफ को चूमा; कहा- ‘आपने दुश्मन को...’
- Tamannaah Bhatia Video: लोगों की भीड़ में फंसी तमन्ना भाटिया, जैसे-तैसे खुद को निकाला बाहर, वीडियो देख गुस्साए फैंस