menu-icon
India Daily

सोने चांदी के दामों में आया उछाल, निवेशकों की बढ़ी चिंता; जानिए कितना है आपके शहर में रेट

आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 12508 रुपये प्रति ग्राम और चांदी की कीमत 169 रुपये प्रति ग्राम दर्ज हुई है. अलग अलग शहरों में सोने के दाम थोड़े अलग हैं.

auth-image
Edited By: Km Jaya
Gold price India daily
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: देश में सोने और चांदी की कीमतों में आज बदलाव देखने को मिला है. 24 कैरेट सोने की कीमत आज 12508 रुपये प्रति ग्राम है. 22 कैरेट सोने की कीमत 11465 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है. वहीं 18 कैरेट सोना 9381 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर मिल रहा है. सोने को लंबे समय से महंगाई के खिलाफ सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है. निवेशकों का रुझान भी तेजी से सोने की ओर बढ़ रहा है. देश भर के कई बड़े शहरों में आज के सोने के दाम अलग अलग स्तर पर दर्ज किए गए हैं.

मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर और हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 12508 रुपये प्रति ग्राम है. यहां 22 कैरेट सोना 11465 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 9381 रुपये प्रति ग्राम पर मिल रहा है. इन शहरों में सोने के दाम एक समान दिखाई दिए हैं. दिल्ली में आज सोने की कीमत थोड़ी अधिक दर्ज हुई है. यहां 24 कैरेट सोना 12523 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 11480 रुपये प्रति ग्राम है. 18 कैरेट सोने का भाव 9396 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया है.

किन राज्यों में कितना है दाम?

अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 12513 रुपये प्रति ग्राम है. 22 कैरेट सोना 11470 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 9386 रुपये प्रति ग्राम दर्ज हुआ है. जयपुर और लखनऊ में आज सोने की कीमत दिल्ली के समान ही है. इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 12523 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 11480 रुपये प्रति ग्राम पर मिल रहा है. 18 कैरेट सोने का भाव यहां 9396 रुपये प्रति ग्राम है.

किमतों में कितना आया बदलाव?

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी बदलाव दर्ज किया गया है. आज चांदी की कीमत 169 रुपये प्रति ग्राम और 169000 रुपये प्रति किलोग्राम है. चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर अधिक निर्भर करती है. वैश्विक स्तर पर दाम बढ़ने या घटने का सीधा असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई देता है. साथ ही रुपये की डॉलर के मुकाबले स्थिति भी चांदी की कीमत को प्रभावित करती है. अगर अंतरराष्ट्रीय कीमतें स्थिर रहें और रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले गिर जाए तो भारत में चांदी महंगी हो जाती है.