menu-icon
India Daily

बजट के ऐलान के बाद सोना-चांदी फिर हुआ धड़ाम, जानें अभी खरीदने का सही मौका या करें सही वक्त का इंतजार!

केंद्रीय बजट 2026 के ऐलान के ठीक बाद सोना और चांदी धड़ाम हो गया है. जी हां सर्राफा बाजार में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई. चलिए जानते हैं कि सोने-चांदी को अभी खरीदने का सही मौका है या नहीं?

antima
Edited By: Antima Pal
बजट के ऐलान के बाद सोना-चांदी फिर हुआ धड़ाम, जानें अभी खरीदने का सही मौका या करें सही वक्त का इंतजार!
Courtesy: x

नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026-27 के दिन सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई. एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में दोनों कीमती धातुओं ने 9% तक की गिरावट दर्ज की, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया. विशेषज्ञों के अनुसार बजट से पहले की अनिश्चितता, मुनाफा वसूली और वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने इस गिरावट को बढ़ावा दिया.

बजट के ऐलान के बाद सोना-चांदी फिर हुआ धड़ाम

एमसीएक्स पर सोने (अप्रैल डिलीवरी) का भाव 7,653 रुपये या करीब 5% गिरकर लगभग 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. कुछ रिपोर्ट्स में यह 13,711 रुपये की गिरावट के साथ 1,38,634 रुपये तक पहुंचा. वहीं चांदी (मार्च डिलीवरी) में 22,648 रुपये या 7-9% की भारी टूट देखी गई, जो 2,69,277 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रही थी. कुछ सत्रों में यह 2,65,652 रुपये के लोअर सर्किट पर भी पहुंच गई. यह गिरावट पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद आई है.

अभी खरीदने का सही मौका या करें सही वक्त का इंतजार!

बीते हफ्ते सोना और चांदी ने रिकॉर्ड हाई छुए थे, जहां सोना 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 4,04,500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी. शुक्रवार को ही दोनों में 17-30% तक की गिरावट आई थी और बजट वाले रविवार को यह ट्रेंड जारी रहा. बाजार में स्पेशल संडे सेशन खुला था, क्योंकि बजट रविवार को पेश हुआ. 

वैश्विक स्तर पर डॉलर मजबूत होने से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा

जानकारों का कहना है कि निवेशक बजट में सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती (6% से 4% तक) की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अनिश्चितता के कारण भारी बिकवाली हुई. वैश्विक स्तर पर डॉलर मजबूत होने से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा. साथ ही पिछले दिनों की तेज रैली के बाद प्रॉफिट बुकिंग भी प्रमुख वजह रही. शहरों में स्पॉट रेट्स भी प्रभावित हुए.

बाजार में उतार-चढ़ाव जारी

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना 1,69,000-1,73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रहा, जबकि चांदी 4,05,000-4,18,000 रुपये प्रति किलो के आसपास. ये रेट्स जीएसटी और मेकिंग चार्ज से अलग हैं. फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है. कुछ सत्रों में सोना और चांदी में हल्की रिकवरी भी दिखी, लेकिन कुल मिलाकर दबाव बना हुआ है. निवेशकों को सलाह है कि बजट के पूरे प्रभाव और ग्लोबल संकेतों पर नजर रखें. अगर ड्यूटी में कटौती हुई तो कीमतें और स्थिर हो सकती हैं, वरना गिरावट जारी रह सकती है.