Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

सोने-चांदी के ताजा भाव ने बढ़ाई ग्राहकों की टेंशन, खरीदने से पहले जान लें आज का रेट

आज भारत में 24 कैरेट सोना ₹15,235 प्रति ग्राम और चांदी ₹275 प्रति ग्राम बिक रही है. चलिए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में कितना है सोने-चांदी का दाम.

Pinterest
Km Jaya

नई दिल्ली: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज बड़ी अपडेट सामने आई है. भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,235 प्रति ग्राम दर्ज की गई है. वहीं 22 कैरेट सोना ₹13,965 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,426 प्रति ग्राम बिक रहा है. निवेशकों और ग्राहकों की नजर हमेशा सोने की कीमतों पर रहती है क्योंकि इसे लंबे समय से महंगाई के खिलाफ सुरक्षित निवेश माना जाता है.

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,250 प्रति ग्राम है. 22 कैरेट सोना ₹13,980 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,441 प्रति ग्राम पर बिक रहा है. मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,235 प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट ₹13,965 और 18 कैरेट ₹11,426 प्रति ग्राम है.

अन्य शहरों में कितनी है कीमत?

चेन्नई में सोने की कीमत सबसे ज्यादा देखी गई. यहां 24 कैरेट सोना ₹15,437 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹14,150 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,810 प्रति ग्राम पहुंच गया है. कोलकाता और बेंगलुरु में भी कीमतें मुंबई के बराबर बनी हुई हैं. वहां 24 कैरेट सोना ₹15,235, 22 कैरेट ₹13,965 और 18 कैरेट ₹11,426 प्रति ग्राम है.

कितनी है चांदी की कीमत?

चांदी की बात करें तो आज भारत में चांदी ₹275 प्रति ग्राम और ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में चांदी ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम बिक रही है.

वहीं चेन्नई और हैदराबाद की बात करें तो वहां चांदी की कीमत ज्यादा है. इन शहरों में चांदी ₹2,80,000 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है. 10 ग्राम चांदी का रेट ₹2,800 है.

सोने और चांदी दामों में उतार-चढ़ाव पर कैसे पड़ता है असर?

जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और वैश्विक मांग के आधार पर सोने और चांदी की कीमतें तय होती हैं. अगर रुपया कमजोर होता है तो भारत में कीमती धातुएं और महंगी हो सकती हैं.

त्योहारी सीजन और शादी के सीजन से पहले सोना और चांदी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह अहम जानकारी है. निवेश करने से पहले बाजार भाव जरूर जांच लें.