फिर से बहुत महंगा हो गया सोना, चांदी भी चिढ़ा रही मुंह, गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी करें थोड़ा इंतजार!

भारत में सोने की कीमतों में पिछले सप्ताह खरीदारी का रुझान देखने को मिला, 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम में 98,000 रुपये के पार पहुंच गई. कुल मिलाकर, मई में अब तक सोने की कीमतों में 2.5% और चांदी की कीमतों में लगभग 2% की बढ़ोतरी हुई है.

Pinterest
Reepu Kumari

Gold and Silver Rate: 24 मई, शनिवार को देशभर में सोना और चांदी के भाव में हलचल देखने को मिली है. वैश्विक बाजार की चाल, डॉलर की मजबूती, और घरेलू मांग के उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज भी निवेशकों और खरीदारों की नजरें सोने-चांदी के ताज़ा भावों पर टिकी हुई हैं. चाहे शादी का सीजन हो या निवेश का मौका, कीमती धातुओं के भाव में हर हलचल आम जनता के लिए अहम मानी जाती है.

भारत में सोने की कीमतों में पिछले सप्ताह खरीदारी का रुझान देखने को मिला, 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम में 98,000 रुपये के पार पहुंच गई. कुल मिलाकर, मई में अब तक सोने की कीमतों में 2.5% और चांदी की कीमतों में लगभग 2% की बढ़ोतरी हुई है. 25 मई को कीमती धातुओं के अपरिवर्तित रहने की उम्मीद है, हालांकि, आने वाले सप्ताह के कारोबारी सत्रों में वे उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहेंगे.

आज क्या है भारत में सोने का रेट

शहर

 आज क्या है भारत में सिल्वर का रेट

शहर

विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति के असर से सोने-चांदी के भाव में और तेजी या गिरावट आ सकती है. निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे बाजार पर नज़र रखें और सोच-समझकर निवेश करें.