menu-icon
India Daily

Gold and Silver Rate: सोने में गिरावट, चांदी स्थिर! दिल्ली से मध्य प्रदेश तक जानिए आज के ताजा दाम

भारत में सोने की कीमतें तय करने के पीछे कई अहम फैक्टर होते हैं. सबसे पहले तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव क्या है, इसका बड़ा असर यहां की कीमतों पर पड़ता है. इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की वैल्यू भी कीमतों को प्रभावित करती है.

auth-image
Edited By: Reepu Kumari
Gold Silver Rate
Courtesy: Pinterest

Gold and Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है. शुक्रवार को जहां दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई, वहीं शनिवार को मध्य प्रदेश में सोने की कीमतों में फिर से उछाल देखा गया. इससे निवेशकों और खरीदारों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है. शुक्रवार को दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये घटकर 99,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी.

लेकिन शनिवार को मध्य प्रदेश के बाजारों में सोने के दाम में फिर से तेजी आई है. वहीं, चांदी की कीमत आज भी स्थिर बनी रही, जिससे बाजार में संतुलन देखने को मिला है. वहीं जान लेते हैं क्या है सोने -चांदी के भाव.

आज भारत में सोने का रेट

शहर 24K आज 22K आज 18K आज
चेन्नई ₹10,075 ₹9,235 ₹7,600
मुंबई ₹10,075 ₹9,235 ₹7,556
दिल्ली ₹10,090 ₹9,250 ₹7,569
कोलकाता ₹10,075 ₹9,235 ₹7,556
बैंगलोर ₹10,075 ₹9,235 ₹7,556
हैदराबाद ₹10,075 ₹9,235 ₹7,556
केरल ₹10,075 ₹9,235 ₹7,556
पुणे ₹10,075 ₹9,235 ₹7,556
वडोदरा ₹10,080 ₹9,240 ₹7,560
अहमदाबाद ₹10,080 ₹9,240 ₹7,560
जयपुर ₹10,090 ₹9,250 ₹7,569
लखनऊ ₹10,090 ₹9,250 ₹7,569
कोयंबटूर ₹10,075 ₹9,235 ₹7,600
मदुरै ₹10,075 ₹9,235 ₹7,600
विजयवाड़ा ₹10,075 ₹9,235 ₹7,556
पटना ₹10,080 ₹9,240 ₹7,560
नागपुर ₹10,075 ₹9,235 ₹7,556
चंडीगढ़ ₹10,090 ₹9,250 ₹7,569
सूरत ₹10,080 ₹9,240 ₹7,560
भुवनेश्वर ₹10,075 ₹9,235 ₹7,556

आज भारत में चांदी का रेट

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलोग्राम
चेन्नई ₹1,200 ₹12,000 ₹1,20,000
मुंबई ₹1,100 ₹11,000 ₹1,10,000
दिल्ली ₹1,100 ₹11,000 ₹1,10,000
कोलकाता ₹1,100 ₹11,000 ₹1,10,000
बैंगलोर ₹1,100 ₹11,000 ₹1,10,000
हैदराबाद ₹1,200 ₹12,000 ₹1,20,000
केरल ₹1,200 ₹12,000 ₹1,20,000
पुणे ₹1,100 ₹11,000 ₹1,10,000
वडोदरा ₹1,100 ₹11,000 ₹1,10,000
अहमदाबाद ₹1,100 ₹11,000 ₹1,10,000
जयपुर ₹1,100 ₹11,000 ₹1,10,000
लखनऊ ₹1,100 ₹11,000 ₹1,10,000
कोयंबटूर ₹1,200 ₹12,000 ₹1,20,000
मदुरै ₹1,200 ₹12,000 ₹1,20,000
विजयवाड़ा ₹1,200 ₹12,000 ₹1,20,000
पटना ₹1,100 ₹11,000 ₹1,10,000
नागपुर ₹1,100 ₹11,000 ₹1,10,000
चंडीगढ़ ₹1,100 ₹11,000 ₹1,10,000
सूरत ₹1,100 ₹11,000 ₹1,10,000
भुवनेश्वर ₹1,200 ₹12,000 ₹1,20,000

भारत में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमतें तय करने के पीछे कई अहम फैक्टर होते हैं. सबसे पहले तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव क्या है, इसका बड़ा असर यहां की कीमतों पर पड़ता है. इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की वैल्यू भी कीमतों को प्रभावित करती है. अगर रुपया कमजोर होता है तो सोना महंगा हो जाता है. इसके अलावा सरकार द्वारा लगाए गए आयात शुल्क, जीएसटी और दूसरे टैक्स भी इसकी कीमत को बढ़ा सकते हैं. भारत में सोना केवल एक निवेश नहीं, बल्कि परंपराओं और भावनाओं से जुड़ा होता है.