एक बार फिर 100 अरब के क्लब में शामिल हुए गौतम अडाणी, अरबपतियों की सूची में बिल गेट्स को छोड़ा पीछे

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण शेयर बाजार में आए उतार-चढ़ाव के बीच अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की संपत्ति में बेहिसाब वृद्धि हुई है.

pinterest
Sagar Bhardwaj

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण शेयर बाजार में आए उतार-चढ़ाव के बीच अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की संपत्ति में बेहिसाब वृद्धि हुई है. संपत्ति में हुई बेहिसाब वृद्धि के कारण अडाणी न केवल 100 अरब के क्लब में शामिल हो गए बल्कि उन्होंने दुनियाभर के अरबपतियों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ दिया.

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, गुरुवार को एक ही दिन नें गौतम अडाणी की संपत्ति में 7.16 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. इसी के साथ वह दुनिया के अमीरों की सूची में 17 वें स्थान पर आ गए. साल 2026 में अब तक उनकी आय 21.4 बिलियन डॉलर बढ़ी है. जो दर्शाता है कि अडाणी ग्रुप की कंपनियों और बिजनेस में निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है.

मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा

गौतम अडाणी मुकेश अंबानी को छोड़कर एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 90.2 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 20 वें नंबर पर हैं.

अडाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल

गौतम अडाणी की संपत्ति में यह जबरदस्त उछाल शेयर बाजार में लिस्टेड उनकी कंपनियों के शेयरों में आए जबरदस्त उछाल का नतीजा है. भारतीय शेयर बाजार में अडाणी समूह की करीब 10 कंपनियां सूचिबद्ध हैं जिनमें अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड, अडाणी पावर लिमिटेड, अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड, अडाणी टोटल गैस लिमिटेड, अडाणी विल्मर लिमिटेड, अंबूजा सीमेंट्स लिमिटेड, एसीसी लिमिटेड, और एनडीटीवी शामिल हैं. मिडिल ईस्ट तनाव के कारण शेयर बाजार में आई जबरदस्त गिरावट के बाद भी अडाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखने को मिली. कई कंपनियों के शेयर तो अपने ऑल टाइम हाई को भी पार कर गए जिसका सीधा फायदा गौतम अडाणी को कुल संपत्ति के रूप में हुआ.