पिंटरेस्ट, क्राउडस्ट्राइक के बाद अब ब्लॉक इंक ने भी 4000 कर्मचारियों को किया 'FIRED', AI ने फिर छीनी लोगों की नौकरी
दुनिया में AI का डिमांड तेजी से बढ़ता जा रहा है. इसी बीच ब्लॉक इंक ने कंपनी में एआई पर अपनी निर्भरता बढ़ाते हुए अपने 4 हजार कर्मचारियों की छटनी करने का फैसला लिया है.
ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी की कंपनी ब्लॉक इंक ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी कंपनी के कुल कार्यबल में से लगभग 40 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर दी है. कंपनी के इस फैसले के तहत 4 हजार से अधिक लोगों की नौकरी छीन जाएगी.
ब्लॉक इंक ने यह फैसला गुरुवार यानी 26 फरवरी को उठाया. जिसके बाद कंपनी के शेयरों में 24-25 प्रतिशत की भारी तेजी देखी गई. मिल रही जानकारी के मुताबिक कंपनी में 10 हजार से ज्यादा लोग थे, जिसमें से अब केवल 6 हजार लोग ही बचे हैं. टीम का कहना है कि एआई के साथ मिलकर छोटी लेकिन अधिक प्रतिभाशाली टीम बेहतर परिणाम दे सकती है.
AI की दुनिया में तेजी से आ रहा बदलाव
जैक डोर्सी के इस फैसले को कुछ शेयर धारकों ने मुश्किल बताया है. उनका कहना है कि AI ने कंपनी चलाने और बनाने के मतलब को पूरी तरह बदल दिया है. कंपनी के मालिक का कहना है कि एआई की दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहे हैं, अधिकांश कंपनिया आने वाले समय में इस तरह के फैसले ले सकती हैं.
वहीं कंपनी के सह-सीईओ और सीएफओ अमृता आहूजा ने भी इस फैसले पर सहमति जताते हुए इसे लंबी अवधि की वृद्धि के लिए तैयार करने वाला कदम बताया है. हालांकि कंपनी ने निकाले गए अपने कर्मचारियों के लिए उदार सहायता पैकेज की घोषणा की है.
छटनी कर रहे कर्मचारियों को दी जा रही मदद
जैक डोर्सी ने कंपनी की ओर से इस मामले की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर बताया कि निकाले जा रहे कर्मचारियों को 20 सप्ताह का वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा जो कर्मचारी कंपनी में पांच साल से भी ज्यादा समय से हैं, उन्हें एक सप्ताह का एक्सट्रा वेतन, मई तक की इक्विटी और 6 महीने का स्वास्थ्य बीमा भी दिए जाएंगे. इसके अलावा कंपनी के डिवाइस और संक्रमण में मदद के लिए 5,000 डॉलर की अतिरिक्त राशि भी दिए जाने का ऐलान किया गया है.
कंपनी का मानना है कि कर्मचारियों को इस पैकेज से राहत मिलेगी और दूसरी नौकरी ढूंढने में भी आसानी होगी. इस पूरे प्रक्रिया में कंपनी पर लगभग 500 मिलियन डॉलर का बोझ बढ़ेगा लेकिन इसे लंबे समय के लिए एक बेहतरीन निर्णय के रूप में देखा जाएगा. ब्लॉक इंक से पहले पिंटरेस्ट, क्राउडस्ट्राइक और चेग जैसी कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों की छटनी की है. आने वाला दौर एआई का है, ऐसे में कंपनी अपना ज्यादा से ज्यादा पैसा इस ओर लगाने में जुटी है.
और पढ़ें
- 'दाढ़ी वालों से लगता है डर...', पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का वीडियो वायरल; इस्तीफे की असली वजह भी बताई
- T20 World Cup: जिम्बाब्वे से 72 रनों की दमदार जीत के बाद सेमीफाइनल में ऐसे पहुंचेगा भारत, ईडन गार्डन में होगी सुपर 4 की जंग
- 'बिना सबूत आरोपों को साबित नहीं किया जा सकता', शराब घोटाले मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया को दी क्लीन चिट